फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Plot allotted to Balkishan of Patna, registration done to Balkishan of Delhi

Ghaziabad News: भूखंड आवंटित हुआ पटना के बालकिशन काे, रजिस्ट्री हो गई दिल्ली के बालकिशन को

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Plot allotted to Balkishan of Patna, registration done to Balkishan of Delhi
गाजियाबाद। जीडीए में प्लॉट और भवन आवंटन में किए गए खेल अब सामने आ रहे हैं। ताजा मामला अब सामने आया है। इसमें करीब 31 साल पहले वैशाली योजना में आवंटित भूखंड की रजिस्ट्री उसी नाम के दूसरे आवेदक को कर दी गई। अब पिता के निधन के बाद बेटे ने नामांतरण के लिए आवेदन किया तो मामले का खुलासा हुआ। एक ही नाम के दो आवेदकों की वजह से हुई गड़बड़ी से अब संपत्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी टेंशन में है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जीडीए ने वर्ष 1992 में हिंडन पार क्षेत्र की वैशाली योजना में भूखंडों की स्कीम निकाली थी। बालकिशन नाम के दो व्यक्तियों ने भूखंड के लिए आवेदन किया। एक आवेदक पटना के रहने वाले और दूसरे दिल्ली निवासी थे। पटना निवासी बालकिशन को आवंटन हुआ था। उन्होंने प्लॉट की रकम प्राधिकरण में जमा करा दी थी। इसकी रजिस्ट्री दिल्ली निवासी बालकिशन के नाम कर दी गई। दिल्ली निवासी बालकिशन की मौत के बाद उनके बेटे की ओर से प्लॉट के नामांतरण के लिए जीडीए में आवेदन किया गया। इसके बाद मौजूदा स्टाफ ने फाइल खंगाली तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। अब जीडीए के अधिकारी और कर्मचारी इस भूखंड के नामांतरण से हाथ पीछे खींच रहे हैं। अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed