{"_id":"6aea34f98cf0fcf14702a4ec","slug":"platform-tickets-suspended-until-november-14-only-those-with-confirmed-tickets-permitted-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1015393-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक, कंफर्म टिकट वालों को हीं अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक, कंफर्म टिकट वालों को हीं अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी है। यह पाबंदी तीन से 14 नवंबर तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि के दौरान स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर केवल उन्हीं यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनके पास कंफर्म रेल टिकट होगा। हालांकि, बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग यात्रियों की मदद के लिए आने वाले तीमारदारों को नियमों में विशेष छूट दी जाएगी।
दिल्ली डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल ने बताया कि त्योहारी सीजन में गाजियाबाद स्टेशन से बिहार, झारखंड और पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। यात्रियों को छोड़ने के लिए बड़ी संख्या में उनके परिजन भी स्टेशन पहुंचते हैं, इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ने से ट्रेन में चढ़ने और उतरने वाले नियमित यात्रियों को भारी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना भी चुनौती हो जाता है। इसी अव्यवस्था से निपटने के लिए रेलवे प्रशासन ने प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री 14 नवंबर तक रोकने का फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मानवीय पहलुओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। यदि कोई यात्री बुजुर्ग, दिव्यांग, बीमार, अशिक्षित या महिला है और उसे ट्रेन तक पहुंचने के लिए सहारे की जरूरत है, तो उसके साथ आने वाले एक मददगार को प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी जाएगी। उत्तर रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस अस्थायी रोक का मुख्य उद्देश्य प्लेटफॉर्मों पर अनावश्यक भीड़ को कम करना है।