फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Phone looted from Mandal Minister of BJP OBC Morcha near police station

Ghaziabad News: थाने के पास भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल मंत्री से लूटा फोन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Phone looted from Mandal Minister of BJP OBC Morcha near police station
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाने के पास शिव चौक पर सोमवार सुबह दो लुटेरों ने भाजपा के ओबीसी मोर्चा में मंडल मंत्री से फोन लूट लिया। वह राम मनोहर लोहिया पार्क में सैर करने जा रहे थे। डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी है। शालीमार गार्डन में रहने वाले सुमित चंदेला ने बताया कि वह अकेले ही राम मनोहर लोहिया पार्क घूमने के लिए जा रहे थे। जैसे ही शालीमार गार्डन थाने से महज 500 मीटर दूर शिव चौक पर पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए दो लुटेरों ने उनके हाथ पर झपट्टा मार कर फोन लूट लिया। वह किसी परिचित से फोन पर बात कर रहे थे। अचानक लुटेरों के फोन पर झपट्टा मारने के कुछ सेकेंड तक वह घटना को समझ नहीं पाए। जैसे ही उन्होंने बाइक पर दो लुटेरे को बिना हेलमेट तेजी से भागते देखा तो शोर मचा कर राहगीरों से दबोचने की मदद मांगी, लेकिन लुटेरे तेजी से भाग निकले। उन्होंने तुरंत एक राहगीर की मदद से लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वे दोनों गालियों के अंदर घुसकर दूर जा निकले। इसके बाद डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। उन्होंने देर शाम को थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि घटना की सूचना मिली थी। लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज अलग-अलग जगह की देखी जा रही हैं। लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed