{"_id":"6aeb86e5c658860e54001cf7","slug":"persons-with-disabilities-staged-a-protest-outside-the-ministers-residence-demanding-the-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1016529-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: त्योहार पर पेंशन नहीं आने और आवास की मांग को लेकर दिव्यांगजनों ने मंत्री के घर के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: त्योहार पर पेंशन नहीं आने और आवास की मांग को लेकर दिव्यांगजनों ने मंत्री के घर के बाहर दिया धरना
विज्ञापन
राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास के बाहर प्रदर्शन करते दिव्यांग। संवाद
गाजियाबाद। कांशीराम आवास योजना में निरस्त किए गए फ्लैटों के आवंटन की मांग और इस महीने पेंशन नहीं आने से नाराज दिव्यांगजनों ने संजयनगर में दिव्यांगजन कल्याण के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास के बाहर धरना दिया। शाम करीब छह बजे से शुरू हुआ धरना रात तक जारी रहा। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के चलते दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी अंशुल चौहान समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, प्रदर्शन में शामिल लोग फ्लैटों के आवंटन की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि प्रशासन ने जिन आवासों का आवंटन रद्द किया है, वे उन्हें मिलने चाहिए। साथ ही, उन्होंने प्रशासन पर धीमी जांच के आरोप लगाए हैं। इस मामले में प्रदर्शन के बीच एडीएम प्रशासन ज्योति मौर्य भी पहुंचीं और दिव्यांगजनों से बात की।
इस संबंध में एडीएम प्रशासन ज्योति मौर्य ने बताया कि जनता दरबार में अभी 35 आवेदन मिले हैं। इन सभी की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही ये फ्लैट नए आवंटियों को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवंटन उसी श्रेणी में दिया जाना है, जिसमें रद्द हुआ है। नियमों के तहत जल्द ही ये फ्लैट लोगों को दिए जाएंगे।
छह महीने से लगा रहे हैं चक्कर
प्रदर्शन में शामिल विकलांग विधवा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि त्योहार के समय बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों की पेंशन नहीं आई है। साथ ही, पेंशन को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का दावा भी पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा, प्रशासन की जांच में कांशीराम आवास में रह रहे कई लोगों को अपात्र माना गया, लेकिन अभी तक उनके आवास दिव्यांगजनों को आवेदन करने के बाद भी नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
बैठने के लिए दरी बिछाई तो डाला पानी
लोनी से अपने दिव्यांग बच्चे को साथ लेकर पहुंचीं दिव्यांग पिंकी ने बताया कि वह सुबह-सुबह कलक्ट्रेट गई थीं। वहां से मंत्री के आवास पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि कोई सुनवाई नहीं हुई। जब वह बैठने के लिए दरी बिछा रही थीं तभी लोगों ने उस पर पानी डाल दिया। उन्होंने कहा कि उनका बच्चा भी दिव्यांग है। उसे वह किसी के पास छोड़ नहीं सकतीं, इसलिए उसे भी साथ लेकर गई थीं।