फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People trying to cash les thugs

लोगों को कैश लेस करने में जुटे ठग

Fri, 23 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 23 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
People trying to cash les thugs
बैंक के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। नोटबंदी के बाद प्लास्टिक मनी का चलन बढ़ा है, ऐसे में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़ने लगे हैं। आठ नवंबर के बाद से 20 दिसंबर तक साइबर सेल के पास 52 मामले ऑनलाइन फ्रॉड केआए हैं, जिनमें 10 लाख से ज्यादा की ठगी की गई है। हालांकि इनमें से कुछ रुपये बैंक के जरिए साइबर सेल ने वापस भी कराए हैं।

विज्ञापन


ठग बैंककर्मी बनकर लोगों को कॉल करते हैं। इसके बाद उनसे कहते हैं कि उनका एटीएम कार्ड एक्सपायर होने वाला है। कार्ड रिन्यू करने का झांसा देकर वह लोगों से उनका कार्ड नंबर और पिन मांग लेते हैं। इसके बाद एकाउंट से ठगी की जाती है।
विज्ञापन


इस संबंध में साइबर सेल के प्रभारी सुरेश चंद बेलवाल ने बताया कि ऑनलाइन ठगी करने वाले फर्जी आईडी पर लिए गए सिम कार्ड केजरिए कॉल कर और एटीएम या डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर वारदात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऐसे में ठगों को तुरंत पकड़ना तो बेहद मुश्किल है, लेकिन ऑनलाइन फ्रॉड के रुपये वापस कराए जा सकते हैं। दरअसल, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन 72 घंटे के बाद किया जाता है। इसके अलावा ट्रांजेक्शन के तीन गेटवे होते हैं, जिन पर उसे होल्ड कराया जा सकता है।

लिहाजा अगर 24 घंटे के भीतर साइबर सेल को सूचना मिल जाए तो रकम वापस कराना संभव है। उन्होंने बताया कि लोगों से अपील है कि वे अपना डेबिट-क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर किसी से शेयर न करें। ठगी से बचने के तरीका यही है कि किसी को भी अपने बैंक संबंधी कार्ड या अकाउंट से संबंधित जानकारी न दें।     

बुधवार शाम को ही जनकपुरी निवासी शांति देवी के मोबाइल पर कॉल कर उनके एटीएम को रिन्यू करने का झांसा देकरउनके बैंक एकांउट से पांच हजार की ऑनलाइन खरीदारी की गई। मंगलवार को खोड़ा निवासी युवक के एकाउंट से ठगों ने 10 हजार रुपये उड़ा लिए थे।


इसी तरह जिन अन्य लोगों से ठगी की गई है, उनमें सिहानी गेट क्षेत्र के चेतन, सरिता, सुशीला, कविनगर के सुशील आदि हैं। इनसे 10 हजार से लेकर 70 हजार तक ठगी की गई है। इन सभी लोगों को मोबाइल पर आए एसएमएस के जरिए पता चला कि इनके एकाउंट से रकम निकाली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed