फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   people stand with us : Rakesh Tiket

बंगाल और पंचायत चुनाव बता देंगे जनता किसानों के साथः राकेश टिकैट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
people stand with us : Rakesh Tiket
बंगाल और पंचायत चुनाव बता देंगे जनता किसानों के साथ है : राकेश टिकैत
विज्ञापन

गाजियाबाद। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बंगाल और पंचायत चुनाव के रिजल्ट बता देंगे कि जनता किसानों के साथ है। शनिवार रात यहां पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि देश का किसान सरकार की मंशा को समझ चुका है। किसान अब किसी भी हालात में झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि तीनों कानून भी वापस होंगे और किसानों की सुनवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि जो लोगयह सोच रहे है कि आंदोलन में किसान की संख्या कम है, उन्हें यह बताना चाहते हैं कि किसानों को अब आंदोलन के साथ-साथ खेतों में भी काम करना है। उन्होंने किसान से अपील करते हुए कहा कि जितना समय उन्हें मिले उतना वह आंदोलन को दे।
उधर, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों ने शनिवार से सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चक्का जाम किया। इस कारण 24 घंटे तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्सप्रेसवे पर दो दिन सड़क के बीच में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े रहने से यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। रविवार सुबह आठ बजे के बाद किसानों ने धरना खत्म किया और गाजीपुर वार्डर लौट गए। जिसके बाद एक्सप्रेसवे खोला गया और यातायात शुरू हो गया।
विज्ञापन

भाकियू के मुख्य महासचिव दिल्ली-एनसीआर मांगेराम त्यागी ने बताया कि राकेश टिकैत रात साढ़े 12 बजे तक डासना ईस्टर्न पेरिफेरल पर रहे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि शांति के साथ लड़ाई लड़ें। हमारी जीत होगी। इस दौरान सिखों के संत बाबा मोहन सिंह, जगतार सिंह बाजवा, डॉ. नौ सिंह, मांगेराम त्यागी, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed