फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People expressed happiness over the withdrawal of the corporation's proposal to increase house tax

Ghaziabad News: निगम का गृहकर बढ़ोत्तरी प्रस्ताव वापस लेने पर लोगों ने जताई खुशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
People expressed happiness over the withdrawal of the corporation's proposal to increase house tax
साहिबाबाद। नगर निगम बोर्ड बैठक में बढ़े गृहकर के प्रस्ताव को निरस्त करने के फैसले का लोगों ने तहे दिल से स्वीकार किया है। ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए फेडरेशन के सदस्यों ने निगम की गृहकर की बढ़ोत्तरी निरस्त करने की खुशी में लड्डू वितरित कर प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन

ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा ने नगर निगम के इस फैसले को जनता की जीत बताई। बता दें कि जिस दिन से कर में बढ़ोत्तरी की गई थी उसी दिन से टीएचए के सभी आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठन इसका विरोध कर रहे थे। इंदिरापुरम के कुछ लोगों ने बढ़े हुए कर के विरोध में हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी। फेडरेशन सचिव ऋचा त्यागी ने कहा निगम सदन ने करदाताओं की अपील पर गृहकर निरस्त कर जो सम्मान दिया है, लोग उसके प्रति आभारी हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, सचिव ऋचा त्यागी, विवेकानंद पोखरियाल, वाईपी जौहरी, डीपी गौड़, समीर श्रीवास्तव, डीएन तिवारी, गजराज सिंह एम एस मिश्रा, मोहन चंद्र जोशी, आरके मित्तल, व्योमेश पांडे, राधा चरण, नवनीत शर्मा, एस डी शर्मा, श्रीदेवी पाल, कमलेश शर्मा, पिंकी त्यागी ्उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed