फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People caught the thief who entered to steal the knife in the school bag

Ghaziabad News: स्कूल बैग में चाकू रख चोरी करने घुसे चोर को लोगों ने दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
People caught the thief who entered to steal the knife in the school bag
साहिबाबाद। डीएलएफ दिलशाद गार्डन एक्सटेंशन-एक के ए-ब्लॉक स्थित फ्लैट में मंगलवार सुबह स्कूल बैग में धारदार चाकू लेकर घुसे चोर ने नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। महिला ने चोर को देखकर शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ ने चोर को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को स्कूल बैग समेत गिरफ्तार किया। रीना ने बताया कि सुबह उनका बेटा मंदिर गया हुआ था। मेन गेट खुला होने पर चोर अंदर घुसकर बेडरूम तक पहुंच गया। सबसे पहले उसने बेड पर रखे 300 रुपये चोरी किए। जैसे ही वह और सामान चोरी करने के लिए आगे बढ़ा तो उसे देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। रीना ने उससे नाम और पता पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। शोर सुनकर उनके मकान मालिक और अन्य लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने उसे पकड़कर जमकर धुन दिया। उन्होंने डायल-112 पर पुलिस को चोरी के दौरान चोर को पकड़ने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चोर को कब्जे में ले लिया। इससे पहले लोगों ने उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास गुलाबी रंग का बच्चों का स्कूली बैग मिला। उसमें धारदार चाकू और थिनर की शीशी व 300 रुपये, एक फोन, महिला के नाम का एक आधार कार्ड बरामद हुआ। उन्होंने शालीमार गार्डन थाने जाकर पुलिस को लिखित शिकायत देकर घटना में मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि आरोपी आशिक उर्फ आसिफ निवासी छाबड़ा कालोनी शालीमार गार्डन को चोरी के रुपये और सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed