{"_id":"68ab6d7437b863a9330c27fb","slug":"people-are-struggling-with-dirty-water-even-on-the-sixth-day-foul-smell-and-sewer-water-coming-from-the-taps-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-9061-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छठे दिन भी गंदे पानी से जूझे लोग, नलों से बदबू और सीवर का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छठे दिन भी गंदे पानी से जूझे लोग, नलों से बदबू और सीवर का पानी
विज्ञापन
साहिबाबाद।
शहर की सड़कों पर जलभराव का मंजर तो अक्सर दिखता है लेकिन अब लोगों के घरों के नल भी सीवर का पानी उगल रहे हैं। राजेंद्र नगर सेक्टर दो, सेक्टर पांच, सत्यम एनक्लेव और राजबाग कॉलोनी में बीते छह दिन से पेयजल संकट विकराल रूप ले चुका है। नलों से निकलता गंदा और बदबूदार पानी बीमारियों का खतरा बढ़ा रहा है।
हालात ऐसे हैं कि लोग अब पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। सुरेश चंद बंसल ने बताया कि पेयजल पाइपलाइन नाले से होकर गुजर रही है और वहीं बड़े रिसाव से सीवर का गंदा पानी मिल रहा है। राजेंद्र नगर के राजेश कसाना ने बताया कि बीते पांच दिनों से पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी वसुंधरा सेक्टर एक ने बताया कि, पिछले एक सप्ताह से कभी दूषित पानी तो कभी कम प्रेशर से पानी मिलने की समस्या बनी हुई है। इसके चलते रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। लाजपत नगर निवासी रश्मि सिंह ने बताया कि सोमवार को पानी का दबाव इतना कम था कि उसे लेने के लिए मोटर लगानी पड़ी। वैशाली के निवासी धीरेंद्र भदौरिया ने बताया कि ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों तक तो बिल्कुल भी पानी नहीं पहुंच सका। अर्थला निवासी वीरपाल डबास ने भी शिकायत की कि कम प्रेशर के कारण पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पाया और अतिरिक्त खर्च करके मोटर चलानी पड़ी। जलकल विभाग के अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने दावा किया है कि पाइपलाइन की जांच की जा रही है और जल्द ही साफ पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।