फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People are stealing GST by cutting on e-way bill.

Ghaziabad News: ई-वे बिल पर कटिंग कर चोरी कर रहे जीएसटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
People are stealing GST by cutting on e-way bill.
गाजियाबाद। जीएसटी चोरी करने वाले नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। चोर रास्तों से वाहनों को ले जाने के अलावा अब एक ही ई-वे बिल पर कई-कई ट्रकों में माल ले जाया जा रहा है। त्योहारी सीजन में राज्यकर विभाग की टीमों ने कई ऐसे मामले पकड़े हैं। ई-वे बिल में मामूली हेराफेरी करके माल को ट्रकों से ले जाया जा रहा था। राज्यकर विभाग ने ऐसे वाहनों चालकों या मालिकों से टैक्स के साथ-साथ जुर्माना भी वसूला है। राज्यकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी माल की ढुलाई के लिए जनरेट किए जाने वाले ई-वे बिल में कटिंग करना गैरकानूनी है। अगर ई-वे बिल में संशोधन करना है तो वह भी ऑनलाइन करना होता है। इसके बावजूद त्योहारी सीजन में स्क्रैप से लदी तीन ऐसी गाड़ियां पकड़ी गई, जिनके लिए सिर्फ एक ई-वे बिल जनरेट किया गया था। एक वाहन चालक के पास असली ई-वे बिल था और दो अन्य के पास उसी में कटिंग करके वाहन नंबर बदलकर ई-वे बिल दे दिया गया था। चेकिंग में मामला पकड़ा गया तो तीनों वाहनों को मोहननगर चेकपोस्ट पर लाकर जांच की गई। इसके बाद टैक्स और जुर्माना वसूल करके ट्रकों को छोड़ा गया। इसी तरह रेडिमेड कपड़ों से लदे दो ट्रकों के ई-वे बिलों में हेराफेरी पकड़ी गई थी। राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ऐसे कई अन्य मामले पकड़ में आ चुके हैं, जिन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed