{"_id":"679d1aa6e01c8f262e078ee7","slug":"patrolman-beaten-and-his-head-broken-shahibabad-news-c-139-1-mdr1001-105098-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पेट्रोल कर्मी की पिटाई कर उसका सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पेट्रोल कर्मी की पिटाई कर उसका सिर फोड़ा
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर कपड़ा मिल गेट के सामने स्थित पेट्रोल पंप कर्मी की पिटाई कर उसका सिर फोड़ दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सेल्समैन ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया है।
लंकापुरी कॉलोनी निवासी राजेश शर्मा कपड़ा मिल गेट के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात कुछ युवक पेट्रोल लेने आए। इस दौरान किसी बात को लेकर सेल्समैन राजेश शर्मा की युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने पिटाई कर भारी वस्तु से प्रहार कर राजेश शर्मा का सिर फोड़ दिया। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर देव, कुश, दिपांशु, आदित्य के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।