फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Passport will not put the long haul

पासपोर्ट के लिए नहीं लगानी होगी लंबी दौड़

Sun, 24 Jul 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sun, 24 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Passport will not put the long haul
अन्य - फोटो : अमर उजाला

भविष्य में पासपोर्ट के लिए आवेदकों को लंबी दौड़ नहीं लगानी पडे़गी। पासपोर्ट विभाग अब विभिन्न जनपदों में पासपोर्ट सेंटर खोेलने पर विचार कर रहा है। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने यह बात हापुड़ चुंगी स्थित पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट के तीन काउंटरों के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि साल के अंत तक विभाग में बहुत कुछ बदलाव देखने कोे मिलेगा।

विज्ञापन



बता दें कि गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय में 13 जनपदों के पासपोर्ट बनाए जाते हैं। पासपोर्ट बनवाने के लिए जहां लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं, उनके समय और धन की भी बर्बादी होती है। विभागीय अधिकारी इस समस्या को खत्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं। उम्मीद है कि विभाग कुछ जनपदों में जल्द ही पासपोर्ट सेंटर खोले।
विज्ञापन


सेंटर खुलने का ये फायदा होगा कि आगरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत अन्य जनपदों के आवेदकों को गाजियाबाद नहीं आना पड़ेगा। वह नजदीक के पासपोर्ट सेंटर में फार्म जमा करना व अन्य औपचारिकता को पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पासपोर्ट विभाग में खुले तीन काउंटर
आवेदकों की सुविधा के लिए हापुड़ चुंगी स्थित पासपोर्ट कार्यालय में तीन काउंटर खोले गए हैं। इन काउंटर पर पीएसके की तर्ज पर पासपोर्ट संबंधी सभी औपचारिकता को पूरा किया जाएगा। आवेदक अप्वाइंटमेंट मिलने के बाद यहीं आकर सभी डॉक्यूमेंट जमा कराएंगे। उन्हें कौशांबी स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं जाना पड़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि यदि यहां से आवेदन ज्यादा होंगे तो काउंटर को ज्यादा दिनों तक चलाया जाएगा।


जल्द बनेगा पासपोर्ट
यदि आवेदक अपना वोटर कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड के साथ एक एफिडेविट जमा कराएगा, जिसमें वह स्वयं लिखकर देगा कि उसके ऊपर कोई क्रिमिनल केस नहीं हैं तो उनका पासपोर्ट जल्द बनेगा। पासपोर्ट विभाग ने यह स्कीम निकाली हुई है। विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अरुण कुमार चटर्जी ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा आवेदक इस स्कीम का फायदा उठाएं। आवेदक इन जरूरी डॉक्यूमेंट को जमा करेंगे तो उनकी पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया भी बाद में ही होगी। ऐसे आवेदकों को 7 दिन के अंदर पासपोर्ट दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed