फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Passengers will now be able to complain to roadways officials

Ghaziabad News: अब रोडवेज अधिकारियों से शिकायत कर सकेंगे यात्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Passengers will now be able to complain to roadways officials
साहिबाबाद। बसों में अब विवाद हुआ या कोई भी समस्या आने पर यात्री रोडवेज के अधिकारियों को तुरंत सूचित कर सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज की सभी बसों में अधिकारियों के सीयूजी नंबर लगाए जाएंगे। बसों में बढ़ते विवादों के मद्देनजर परिवहन निगम ने बसों में अधिकारियों के नंबर लगाए जाने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। एआरएम शिव बालक ने बताया कि सभी अधिकारियों से सीयूजी नंबर प्लेट प्रिंट होकर आ चुके हैं, सोमवार से बसों में लगाना शुरू कर दिया जाएगा। गाजियाबाद रीजन में लोनी, हापुड़, बुलंदशहर, कौशांबी, खुर्जा, सिकंदराबाद, साहिबाबाद गाजियाबाद सभी अधिकारियों के सीयूजी नंबर जारी किए गए हैं। चालक और कंडक्टर की मनमानी की सूचना भी इन नंबरों के माध्यम से अधिकारियों को दी जा सकेगी।
विज्ञापन

15 दिन में पूरा करना है काम
परिवहन निगम ने सभी रीजन के आरएम और एआरएम को यह आदेश दिया है कि पंद्रह दिन के अंदर बसों में स्टीकर के जरिये या पेंट के जरिये सभी नंबर दर्ज किए जाएं। कौशांबी डिपो के अंदर करीब 900 बसें आती हैं। इन सभी बसों में यह सीयूजी नंबर दर्ज करवाया जाना है। पूरे गाजियाबाद रीजन में अलग-अलग डिपो से रोजाना करीब 2000 बसें आती हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के यह सीयूजी नंबर बसों में किए जाएंगे चस्पा
गाजियाबाद रीजन
आरएम - 8726005035
एसएम- 8726005036
एआरएम (एफ)(गाजियाबाद) -8726005037
एआरएम (पी)(गाजियाबाद)- 8726005038
एआरएम(खुर्जा)- 8726005039
एआरएम (बुलंदशहर)- 8726005040
एआरएम(लोनी)- 8726005041
एआरएम(हापुड़)-8726005042
एआरएम(सिकंदराबाद)- 8726005043
एआरएम (साहिबाबाद)- 8726005044
एआरएम (कौशांबी)- 8726005045
एआरएम (गाजियाबाद)- 8726005046

पूर्व में इन रूटों पर हो चुकी है घटनाएं
केस एक-
लखनऊ के आलमबाग टर्मिनल पर बुलंदशहर रोडवेज की बस ने डिपो परिसर में इस साल 23 मार्च को एक व्यक्ति को कुचल दिया था। मौके पर मौजूद वरिष्ठ लिपिक ने घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। इस मामले में घायल का इलाज भी नहीं किया गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। परिवहन निगम ने कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ लिपिक को अग्रिम आदेशों तक निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो-
कौशांबी बस डिपो की एक बस ने 19 मार्च को डिपो से बाहर निकलते हुए एक यात्री के पैर पर बस चढ़ा दी थी। डिपो पर घटना होने के बावजूद रोडवेज अधिकारियों की इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी और अखबार के माध्यम से उन्हें मालूम हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed