फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Passengers will not be able to travel by Namo Bharat train to Modinagar North on Sunday

Namo Bharat: कल नमो भारत ट्रेन से मोदीनगर नॉर्थ तक नहीं कर सकेंगे सफर; इन स्टेशनों के बीच मिलती रहेगी सेवा

Sat, 27 Apr 2024 11:06 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 27 Apr 2024 11:06 PM IST
सार

28 अप्रैल को नमो भारत ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री साहिबाबाद से दुहाई के बीच ही सफर कर सकेंगे। मोदीनगर की तरफ से आने वाले यात्रियों को दुहाई स्टेशन आकर ट्रेन सेवाएं लेनी होंगी।

विज्ञापन
Passengers will not be able to travel by Namo Bharat train to Modinagar North on Sunday
नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दुहाई से मोदीनगर के बीच रविवार को नमो भारत ट्रेनों का संचालन यात्रियों के लिए बंद रहेगा। मेरठ साउथ स्टेशन तक ट्रेन संचालन की तैयारियों के निरीक्षण और सिस्टम अपग्रेड करने के लिए मुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन यात्रा के लिए बंद रखा जाएगा। हालांकि, साहिबाबाद से दुहाई के बीच ट्रेन सेवा निर्धारित समयानुसार जारी रहेंगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को नमो भारत ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री साहिबाबाद से दुहाई के बीच ही सफर कर सकेंगे। मोदीनगर की तरफ से आने वाले यात्रियों को दुहाई स्टेशन आकर ट्रेन सेवाएं लेनी होंगी। मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक करीब छह किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस सेक्शन पर ट्रायल जारी है। मेरठ साउथ स्टेशन भी बनकर लगभग तैयार हो चुका है। नए सेक्शन पर सिस्टम अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। साथ ही, मुरादनगर से मेरठ नॉर्थ के बीच ट्रेन संचालन की तैयारियों को परखा जाएगा। यात्रियों की सहायता के लिए एनसीआरटीसी ने हेल्पलाइन नंबर 08069651515 जारी किया है।
विज्ञापन


मेरठ तक सफर के लिए करना होगा इंतजार
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक प्रस्तावित कॉरिडोर के साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक करीब 34 किलोमीटर सेक्शन पर नमो भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। मेरठ साउथ स्टेशन तक ट्रेन संचालन शुरू होने के बाद कॉरिडोर की लंबाई बढ़कर लगभग 40 किलोमीटर हो जाएगी। हालांकि, कॉरिडोर और स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन चुनाव बाद ही नए सेक्शन को यात्रियों के लिए खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) के निरीक्षण के बाद ही नया सेक्शन खोला जाएगा। हालांकि, पूरा कॉरिडोर जून 2025 तक बनकर तैयार हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के दिन 7500 यात्रियों ने किया सफर
लोकसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल को नमो भारत ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगभग आधी दर्ज की गई। एनसीआरटीसी प्रवक्ता के अनुसार तकरीबन 7500 यात्रियों ने ट्रेन में सफर किया। मतदान को बढ़ावा देने के लिए मतदान करने वाले यात्रियों को साधारण किराये में प्रीमियम कोच में सफर की छूट दी गई थी। काफी संख्या में यात्रियों ने अंगुली पर लगी मतदान की स्याही दिखाकर प्रीमियम कोच में आरामदायक सफर का आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed