फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   "Papa, we will definitely visit the Mother's shrine this time..." but Amardeep's wish remained unfulfilled.

Ghaziabad News: पापा, इस बार माता के दरबार जरूर चलेंगे... लेकिन अधूरी रह गई अमरदीप की मनोकामना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
"Papa, we will definitely visit the Mother's shrine this time..." but Amardeep's wish remained unfulfilled.
मुरादनगर। पिछले छह महीने से अमरदीप कह रहा था कि पापा इस बार माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जरूर चलेंगे। आखिरकार कार्यक्रम बना भी लेकिन किसे पता था कि वह माता के दरबार तक पहुंचने से पहले ही दुनिया छोड़ जाएगा।
विज्ञापन

जीतपुर कॉलोनी निवासी अमरदीप वर्मा की सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों की जुबां पर यही दर्द बार-बार छलक रहा है। घर में हर कोई इस बात को याद कर बिलख रहा है कि जिस यात्रा का परिवार लंबे समय से इंतजार कर रहा था, वही यात्रा उनके जीवन का सबसे बड़ा दुख बन गई।
विज्ञापन

परिजन और सराफ व्यापारी अजय वर्मा ने बताया कि अमरदीप पिछले करीब छह महीने से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने की बात कर रहा था। व्यस्तता के कारण हर बार कार्यक्रम टल जाता था। इस बार जब सभी की सहमति बनी तो शुक्रवार रात पूरा परिवार दो कारों से दर्शन के लिए रवाना हुआ। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला हाईवे पर कार पंक्चर होने के बाद अमरदीप अपने दोस्त विक्की जाटव के साथ पहिया बदलवा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अमरदीप और विक्की की मौत हो गई, जबकि दस वर्षीय आरव गंभीर रूप से घायल हो गया। घर में अब यात्रा की तैयारियों की जगह मातम पसरा है। जिन हाथों में माता के प्रसाद और चुनरी चढ़ाने का उत्साह था, उन्हीं हाथों ने अब बेटे की अर्थी को कंधा देने की तैयारी की। परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। हर आने-जाने वाले की जुबां पर एक ही बात है-माता ने बुलावा तो दिया लेकिन अपने दरबार तक पहुंचने से पहले ही उसे अपने चरणों में बुला लिया। पड़ोसियों का कहना है कि अमरदीप मिलनसार और धार्मिक स्वभाव का युवक था। उसकी असमय मौत ने पूरे मोहल्ले को गहरे सदमे में डाल दिया है। जीतपुर कॉलोनी में हर घर में शोक का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed