फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Panchayat held on NH not in Dasna temple Yeti Narasimhanand wrote to CM Yogi on x police is abusing sadhus

डासना मंदिर में नहीं, NH पर हुई पंचायत: यति नरसिंहानंद ने CM योगी को एक्स पर लिखा, पुलिस साधुओं को गाली दे रही

Sun, 13 Oct 2024 05:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Oct 2024 05:44 PM IST
सार

महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए यूपी के अलावा उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान से बड़ी तादाद में साधु संत एक दिन पहले शनिवार को ही पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
Panchayat held on NH not in Dasna temple Yeti Narasimhanand wrote to CM Yogi on x police is abusing sadhus
यति नरसिंहानंद के समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की सख्ती की वजह से महापंचायत रविवार को डासना मंदिर में नहीं हो सकी। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को भी पुलिस ने मंदिर जाने से रोक दिया तो उन्होंने एनएच पर ही पंचायत करने का निर्णय लिया। उन्होंने डासना मंदिर के बाहर इकटठा होकर प्रदर्शन करने वाले लोगों पर एनएसए की मांग की। पुलिस अधिकारियों पर भी उन्होंने तमाम आरोप लगाए। करीब एक बजे सभी लोग अपने अपने घरों को लौटे।

विज्ञापन

पुलिस ने अलसुबह ही डासना मंदिर की ओर जाने वाले वाले रास्तों को बेरिकेड लगाकर बंद कर दिया। छह कंपनी पीएसी के अलावा आसपास के थानों से भी पुलिसबल तैनात किया गया था। इस रास्ते पर जिन लोगों को घर और दुकान हैं, उनको भी आवाजाही में दिक्क्त हुई। शाम तक दुकानें भी बंद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 11 बजे युवाओं का एक जत्था दूधिया पीपल की तरफ से मंदिर की जाने लगा तो पुलिस ने उनको बेरिकेड लगाकर उनको रोक दिया। इसी दौरान पुलिस से पहले उनकी कहासुनी हुई। फिर उन्होंने बेरिकेड पलट दी। तभी पुलिस ने लाठी फटकारकर इन लोगों को खदेड़ दिया। मंदिर को जाने वाले मुख्य रास्ते पर भी जब पुलिस का सख्त पहरा देखा तो बड़ी तादाद में लोग वहीं से लौट गए। अंदर जाने की जिद पर अड़े 65 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उनको लेकर पुलिस लाइन पहुंची।

विज्ञापन

महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए यूपी के अलावा उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान से बड़ी तादाद में साधु संत एक दिन पहले शनिवार को ही पहुंच गए थे। मंदिर परिसर में महापंचायत की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं। सुबह नौ बजे ही लोग मंदिर पहुंचने के लिए आने शुरू हो गए। साधु संतों को भी पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया।

संतों ने लोगों से अपील की कि पुलिस जहां पर लोगों को रोके, वहीं पर पंचायत कर दो। करीब 11 बजे जब लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपने समर्थकों के साथ डासना मंदिर जाने के लिए पहुंचे तो पुलिस ने उनको भी रोक दिया। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। विधायक ने गाजियाबाद पुलिस पर समाज और सरकार को कमजोर करने का आरोप लगाया। घंटों की मशक्कत के बाद भी जब उनको अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली तो उन्होंने एनएच पर ही पंचायत करने की घोषणा कर दी। सैकड़ों लोग सड़क पर ही बैठ और उन्होंने भाषण दिया। उन्होंने महंत पर टिप्पणी व मंदिर के बाहर प्रदर्शन करने वालों पर एनएसए की कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि वह गाजियाबाद पुलिस की कार्यशैली की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। करीब एक बजे के आसपास लोग अपने अपने घरों को जाने शुरू हो गए। दो बजे लोगों की भीड़ डासना व आसपास में कम हुई।

एनएच पर लगा भयंकर जाम 
महापंचायत में पहुंचे लोगों को जब अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली तो उन्होंने अपने वाहन सड़क किनारे बेतरतीब खड़े कर दिए। भारी भीड़ भी सड़क पर एकत्र हो गई। इसी वजह से एनएच पर भयंकर जाम लग गया। लोगों को करीब एक किलोमीटर की दूरी में जाम के झाम में फंसकर मुसीबत झेलनी पड़ी। घंटों भी जब कोई समाधान नहीं निकला तो लोग वैकल्पिक रास्तों से दिल्ली की तरफ गए।

क्या तुम्हारी सत्ता में यहीं होगा 
महापंचायत के आह्वान के बावजूद यति नरसिंहानंद सरस्वती न तो मंदिर में दिखे और न ही वह महापंचायत में आए। वाट्सएप पर उन्होंने कहा कि वह ज्यादा बातचीत नहीं कर सकती। उनको नजर बंद किया हुआ है। हालांकि, उन्होंने अपने एक्स पर गाजियाबाद पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए एक वीडियो साझा किया। लिखा कि जो काम कोई नहीं कर रहा, वह काम गाजियाबाद पुलिस कर रही है। एक साधु को गाजियाबाद पुलिस गाली दे रही है। क्या आपकी सत्ता में यही होगा?

होगी कार्रवाई 
जो भी कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति के लोग इकटठा हुए हैं तो इस मामले में भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। कुछ को समझाकर वापस भेजा गया। -दिनेश पी. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद।

अब तक हो चुकी है 36 की गिरफ्तारी 
मंदिर के बाहर प्रदर्शन करने, भडकाऊ भाषण समेत अन्य मामलों में अब तक कविनगर, वेवसिटी, कोतवाली, मसूरी में 20 मुकदमे दर्ज हो चुके है। वेवसिटी पुलिस मंदिर के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा 14 लोगों की गिरफ्तारी कोतवाली पुलिस ने की है।

यह है पूरा मामला 
पैगंबर मोहम्मद साहब पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके विरोध में एक पक्ष ने जहां मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया। जबकि, दूसरा पक्ष इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहा है। जिले में धारा-163 लागू है। पुलिस ने पंचायत की अनुमति नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed