{"_id":"695187f7f1c68c88c708a54a","slug":"panchayat-announced-a-fight-to-the-finish-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108146-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पंचायत कर आरपार की लड़ाई का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पंचायत कर आरपार की लड़ाई का किया एलान
विज्ञापन
मोदीनगर। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले भोजपुर के गांव तलहैटा में बेमियादी धरना दे रहे किसानों ने रविवार को पंचायत की। किसानों ने एलान किया कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेताया कि अगर प्रशासन ने शीघ्र सुनवाई नहीं कि तो वह आंदोलन को तेज करेंगे।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन पांचवें चरण का काम बंद करा किसान विभिन्न मांगों को लेकर बीते एक सप्ताह से भाकियू के बैनर तले धरना दे रहे हैं। आंदोलनकारी किसानों ने रविवार को धरनास्थल पर एक पंचायत की। पंचायत में गांव चुड़ियाला, सैदपुर, तलहैटा, मुरादाबाद, डीलना आदि समेत कई गावों के किसानों ने भाग लिया। किसान नेता कुलदीप त्यागी ने बताया कि ठेकेदारों ने अवैध मिट्टी खनन कर सर्विस मार्ग पर गहरे गड्ढे कर दिए।
इस कारण किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने निर्माणाधीन पाॅचवें चरण के गोल चक्कर पर उतार-चढ़ाव की मांग की। पंचायत में अधिकारियों के न पहुंचने पर नाराजगी जताई। पंचायत में भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह, रामअवतार त्यागी, बृजपाल, रामकुमार त्यागी, ईश्वर दयाल, शेखर, दीपक और महेश सहित कई मौजूद रहे।