फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pan masala company's warehouse raided, tax evasion caught

Ghaziabad News: पान मसाला कंपनी के गोदाम पर छापा, पकड़ी गई कर चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pan masala company's warehouse raided, tax evasion caught
गाजियाबाद। पाना मसाला कंपनी के गोदाम पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर ( सीजीएसटी ) की टीम ने एक बार फिर छापा मारा है। गोदाम से राजश्री और कमला पसंद पान मसाला की सप्लाई की जा रही थी। टीम को यहां 50 लाख की कर चोरी मिली है। अधिकारी गोदाम से दस्तावेज भी ले गए हैं। इनकी जांच के बाद कर चोरी की रकम बढ़ सकती है।
विज्ञापन



राजश्री और कमला पसंद के गोदामों पर पिछले साल भी छापा लगा था। एक साथ 11 गोदामों पर सीजीएसटी के अफसर पहुंचे थे। तब करोड़ों की कर चोरी पकड़ी गई थी। इसके बाद से फर्म पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। तब पता चला था कि बिना बिल के भी पान मसाला बनाकर सप्लाई किया जा रहा था।
विज्ञापन




इस बार भी ऐसा ही मामला सामने आया। अफसरों को जानकारी मिली कि हापुड़ चुंगी पर एक गोदाम से बिना बिल के ही पान मसाला की सप्लाई की जा रही है। इस पर छापा मारा गया। सोमवार की सुबह 11 बजे टीम पहुंच गई। देर रात तक दस्तावेज खंगाले गए। मौके पर पर ही कंपनी के अधिकारियों से 50 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। जांच में पता चला कि माल सप्लाई के लिए ई-वे बिल भी तैयार नहीं किए जा रहे थे। जीएसटी कमिश्नर संजय लवानिया ने बताया कि गोदाम से मिले दस्तावेजों की गहनता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed