फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Overturned tractor-trolley loaded with bricks

ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई

Tue, 22 Mar 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 22 Mar 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Overturned tractor-trolley loaded with bricks
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

शाहपुर-मोरटा मार्ग पर मंगलवार सुबह आठ फीट गहरे गड्ढे की वजह से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो लड़कियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घायलों को गाजियाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी संभल के हैं। होली मनाने के लिए गांव जा रहे थे।

विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, संभल के खलीलपुर गांव के तीन परिवार शाहपुर गांव स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। सुबह करीब साढ़े सात बजे वेदप्रकाश बेटी संतोष, रामरोशनी, बेटे भानुप्रकाश, हरिओम, हरीशचंद, भाई छोटेलाल, सत्यपाल बेटी शिवानी के साथ गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में वह हाईवे तक जाने के लिए दो सौ रुपये किराया देकर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार हो गए। शाहपुर-मोरटा मार्ग स्थित मिडॉस विस्टा आवासीय सोसायटी के पास करीब आठ फीट गहरे गड्ढे में पहिया आने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्राली में बैठे तीनों मजदूर परिवार ईंटों के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने ईंट हटाकर सभी को बाहर निकाला। मगर तब तक शिवानी (8), संतोष (18) और छोटे लाल (40) दम तोड़ चुके थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के अलावा ट्रैक्टर पर पाइप लाइन मार्ग स्थित एक भट्टा मालिक भी सवार था। चालक और भट्टा मालिक भी घायल हैं।

हालांकि उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि मृतक छोटे लाल के भाई हरीशचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed