फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Over 70 trains cancelled and 40 diverted; daily commuters in distress

Ghaziabad News: 70 से ज्यादा ट्रेनें निरस्त और 40 डायवर्ट, दैनिक यात्री बेहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Over 70 trains cancelled and 40 diverted; daily commuters in distress
गाजियाबाद। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर शनिवार को रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सुरक्षा कारणों से रेलवे प्रशासन ने गाजियाबाद होकर दिल्ली जाने वाली 70 से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया, जबकि 40 से अधिक ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए। 110 से अधिक ट्रेनों के प्रभावित रहने से दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन को देखते हुए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। स्थिति संभालने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के 150 से अधिक जवान तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

ट्रेनों के निरस्त होने और मार्ग बदलने से सबसे ज्यादा परेशानी गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों को हुई। खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस, मेरठ, दनकौर और मोदीनगर से रोजाना नौकरी और कारोबार के सिलसिले में दिल्ली जाने वाले लोगों को निजी वाहनों, डग्गामार बसों और ऑटो का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर इन वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूला। कई यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के बाद निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


दिल्ली की जगह गाजियाबाद में रोकी गईं ट्रेनें
राजधानी, वंदे भारत, तेजस, पूर्वा, महाबोधि और जनरथ समेत करीब आठ प्रमुख ट्रेनों का अंतिम पड़ाव दिल्ली के बजाय गाजियाबाद कर दिया गया। रेलवे ने आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को इसकी जानकारी एसएमएस के माध्यम से दी। दिल्ली के नरेला निवासी सीआरपीएफ कर्मी सुधीर ने बताया कि उन्हें समय पर ड्यूटी पर पहुंचने के लिए दो घंटे पहले स्टेशन आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये प्रमुख ट्रेनें रहीं निरस्त
दिल्ली-गाजियाबाद रूट की 13 ईएमयू, सहारनपुर-दिल्ली रूट की चार लोकल और अलीगढ़-दिल्ली रूट की तीन ईएमयू समेत हाथरस, मुरादाबाद, बरेली, बुलंदशहर, पलवल और मथुरा रूट की कई लोकल ट्रेनें निरस्त रहीं। इसके अलावा लखनऊ मेल, गोमती एक्सप्रेस, कालका मेल, महानंदा एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, लखनऊ एसी, बनारस सुपरफास्ट, अमृत भारत, हरिद्वार मेल, गंगा एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, बरेली इंटरसिटी और देहरादून एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी निरस्त रहीं।

यात्रियों का दर्द
तीन घंटे बाद दूसरी ट्रेन का इंतजार
उत्कल एक्सप्रेस से आगरा जाने के लिए सुबह आठ बजे स्टेशन पहुंचा था। यहां आने पर पता चला कि ट्रेन निरस्त है। अब तीन घंटे बाद वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस से जाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
-आकाश कुमार, सहारनपुर

दिल्ली घूमने का कार्यक्रम बिगड़ा
दोस्तों के साथ दिल्ली घूमने का प्लान था, लेकिन ट्रेन निरस्त होने से पूरा कार्यक्रम बिगड़ गया। रात गाजियाबाद में होटल का कमरा लेकर बितानी पड़ी। सुबह से स्टेशन पर बैठे हैं, दिल्ली की ओर कोई ट्रेन नहीं जा रही।

-रोहन, अमरोहा

ऑटो चालक ने वसूले 500 रुपये
बिहार जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन दिल्ली से गाजियाबाद आने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गाजीपुर से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन तक आने के लिए ऑटो चालक ने 500 रुपये ले लिए।
-अभिषेक कुमार, समस्तीपुर

10 की जगह 60 रुपये तक किराया
नए बस अड्डे से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन तक का किराया 10 रुपये है, लेकिन शनिवार को ऑटो चालकों ने यात्रियों से 40 से 60 रुपये तक वसूले।
- ज्ञानेंद्र कुमार, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed