{"_id":"68d6f20a022e06c8960dedf6","slug":"opportunity-to-buy-residential-and-commercial-plots-in-ghaziabad-before-diwali-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-729797-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दीपावली से पहले गाजियाबाद में आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों को खरीदने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दीपावली से पहले गाजियाबाद में आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों को खरीदने का मौका
विज्ञापन
गाजियाबाद। दीपावली से पहले दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों को खरीदने का मौका है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अपनी योजनाओं में रिक्त आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों को नीलामी के जरिये बेचने जा रहा है। 15 अक्तूबर को हिंदी भवन सभागार में 148 संपत्तियों की नीलामी की जाएगी।
सबसे ज्यादा संपत्तियां इंदिरापुरम क्षेत्र में हैं। यहां 81 संपत्तियां हैं। इंदिरापुरम योजना न्यायखंड-1 में 28 व्यावसायिक भूखंड, हॉस्पिटल के लिए एक भूखंड। इंदिरापुरम विस्तार योजना के ब्लॉक ए में 19 आवासीय और दो व्यावसायिक भूखंड, इंदिरापुरम विस्तार के बी ब्लॉक में पांच आवासीय भूखंड और एक व्यावसायिक भूखंड नीलामी में लगाए जाएंगे। वहीं इंदिरापुरम योजना के शक्तिखंड चार में एक आवासीय, एक क्योस्क और एक होटल के लिए भूखंड खाली हैं। ज्ञानखंड तीन में एक आवासीय, 16 दुकान, शक्तिखंड एक में एक आवासीय, शक्तिखंड दो में दो और शक्तिखंड तीन में दो आवासीय भूखंड नीलामी में लगाए गए हैं।
इन योजनाओं में भी आवास और दुकान बनाने का मौका
कर्पूरीपुरम योजना में होटल का भूखंड, कौशांबी योजना ब्लॉक ए में पांच आवासीय भूखंड, एक स्कूल भूखंड, आंबेडकर रोड डिस्टि्रक्ट सेंटर में 11 व्यावसायिक भूखंड, यूपी बार्डर पॉकेट एक में छह दुकान भूखंड, कोयल एंक्लेव योजना में सात ग्रुप हाउसिंग भूखंड, दो प्राइमरी स्कूल भूखंड, एक हायर सेकेंडरी स्कूल का भूखंड, एक हेल्थ सेंटर के भूखंडों की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
वैशाली योजना हाईस्कूल और नर्सिग होम के लिए भूखंड
जीडीए की वैशाली योजना के सेक्टर तीन और छह में हाईस्कूल और नर्सिंग होम के लिए भूखंड खाली हैं। इन्हें भी नीलामी में लगाया गया है। सेक्टर तीन में एक हाईस्कूल और एक नर्सिंग होम के लिए भूखंड, सेक्टर छह में एक हेल्थ सेंटर का भूखंड नीलामी में लगाया गया है। इसके साथ ही प्रताप विहार योजना सेक्टर 11 डी ब्लॉक में डिस्पेंसरी भूखंड और आरडीसी राजनगर में 10 निर्मित क्योस्क को नीलामी में लगाया गया है।
इंद्रप्रस्थ योजना में 17 व्यावसायिक भूखंड
इंद्रप्रस्थ योजना पॉकेट एच ब्लॉक में 17 व्यावसायिक भूखंडों को खरीदने का मौका है। 15 अक्तूबर को नीलामी में व्यवसाय करने वाले इस मौके का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही आरडीसी में बने 10 क्योस्क को भी जीडीए नीलाम करने जा रहा है।
10 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन
जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि संपत्तियों को खरीदने के लिए आवेदन फार्म व विवरण पुस्तिका राजनगर स्थित एचडीएफसी बैंक से शुल्क जमाकर खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है। 10 अक्तूबर तक फार्म खरीदा और जमा किया जा सकता है।