फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Operation will remain closed in Joint Hospital for three days, repair work of OT is going on.

Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल में तीन दिन बंद रहेगा ऑपरेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Operation will remain closed in Joint Hospital for three days, repair work of OT is going on.
- ओटी की मरम्मत का चल रहा है काम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का मरम्मत कार्य होने से ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। ओटी में तीन दिन तक फाइबर केबल डालने, अग्निशमन संयंत्र लगाने और रंगाई पुताई का काम चलेगा। इसके बाद दोबारा ऑपरेशन शुरू होंगे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आपातकालीन में ऑपरेशन करने के लिए दूसरी ओटी तैयार की गई है, लेकिन अस्पताल में ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को पांच दिन बाद की तारीख दी जा रही है।
अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में तीन कक्ष हैं। इनमें एक सामान्य ऑपरेशन कक्ष, एक नेत्र ऑपरेशन कक्ष और एक हड्डी से संबंधित ऑपरेशन कक्ष है। अस्पताल में रोजाना 8 से 10 ऑपरेशन किए जाते हैं। जबकि मोतियाबिंद संबंधित 110 से 120 ऑपरेशन सप्ताह में किए जाते हैं। इस समय सभी ऑपरेशन बंद हैं। शासन के निर्देश पर अस्पताल में आग से बचाव के लिए केंद्रीय अग्नि शमन संयंत्र (सेंट्रलाइज्ड फायर फाइटिंग सिस्टम) लगाया जा रहा है। जिससे कि आगजनी की घटना पर इसका उपयोग किया जा सके। अस्पताल भवन में दो सप्ताह से फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने के काम चल रहा है। पांच दिन से सभी ओटी में एक साथ काम शुरु कर दिया गया। जिसके कारण अस्पताल में ऑपरेशन बंद हो गए। ओटी के अंदर धूल-मिट्टी ढेर लगे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का एक पार्ट खराब होने से जांच बंद है। इसे अस्पताल तक पहुंचने में एक सप्ताह का समय लगेगा। इसके बाद ही जांच शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन


मोतियाबिंद के ऑपरेशन की मिली तारीख
सिहानी गांव निवासी कोमल ने बताया कि मां की दाईं आंख में मोतियाबिंद है। डॉक्टर ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी है। जांच कराने के बाद रिपोर्ट लेकर डॉक्टर के पास दोबारा गई तो सात दिन बाद की तारीख दे दी गई। अब सात मार्च के बाद ऑपरेशन कराऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथरी के ऑपरेशन के लिए अगले सप्ताह बुलाया
रईसपुर निवासी सोबरन ने बताया कि उनके पित्त की थैली में पथरी की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने ऑपरेशन से पहले कुछ जांच लिखी थी, रिपोर्ट लेकर ओटी में गया तो डॉक्टर ने कहा रिपोर्ट सामान्य है, ऑपरेशन के लिए अगले सप्ताह आना। कुछ दवाइयां लिखकर वापस कर दिया।


तीन दिन में शुरू कर दी जाएगी ओटी
अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडेय का कहना है कि अस्पताल में सेंट्रलाइज्ड फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने के अलावा अन्य टूट-फूट कार्याें को कराया जा रहा है। इमरजेंसी वाले मामलों के लिए ट्रॉमा सेंटर की ओटी शुरू की गई है। तीन दिन का काम और बचा है। इसके पूरा होने पर सेनेटाइजेशन के बाद ऑपरेशन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed