फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Only Rs 854 found in the account of a company that committed fraud of more than Rs 10 crore, owner absconding

Ghaziabad News: 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के खाते में मिले केवल 854 रुपये, मालिक फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Only Rs 854 found in the account of a company that committed fraud of more than Rs 10 crore, owner absconding
गाजियाबाद। रॉयल फाइन इंडिया निधि लिमिटेड नामक कंपनी खोलकर लोगों से रुपये निवेश कराकर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के खाते में केवल 854 रुपये मिले हैं। पुलिस को जांच में कंपनी का खाता आरडीसी स्थित उज्जवलम बैंक में मिला है। पुलिस ने बैंक से स्टेटमेंट और कितने रुपये का लेन-देन कहां-कहां हुआ है, इसकी जानकारी मांगी है। मामले में अभी कंपनी मालिक, पार्टनर, प्रबंधक, एचआर समेत कई कर्मचारी फरार हैं। पुलिस फिलहाल कंपनी के कुछ लोगों को बुलाकर पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता चला कि है सैय्यद ने अक्तूबर 2017 में बिल्डिंग के भूतल और पहली मंजिल को किराये पर लिया था। तभी से यह जालसाजी चल रही है। पूजा नाम की एचआर चार महीने पहले ही कंपनी में नियुक्त हुई थी। वहीं, अकाउंटेंट डेढ़ महीने पहले महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर चला गया था। इस कारण पुलिस को अभी अन्य जानकारी नहीं मिली है। पुलिस बैंक खाते में लेन-देन और कंपनी में काम करने वाले लोगों से पूछताछ करने जानकारी जुटा रही है। कंपनी का मालिक सैय्यद मोहम्मद जफीर है। उसने अपने भाई और पत्नी को भी कंपनी में साझेदार बना रखा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सैय्यद का छोटा भाई दुबई में रहता है। सैय्यद भी वहीं चला गया है। चार महीने से यहां नहीं आया है। बैंक अधिकारियों से भी उसने वीडियो कॉल पर बात की थी। हाल में पुलिस को उसका पता नोएडा गौर सिटी का मिला है। प्रबंधक विशाल उपाध्याय मोदीनगर का रहने वाला है। अभी सैय्यद परिवार समेत, विशाल उपाध्याय, पूजा फरार हैं। इनके पकड़े जाने पर ही पूरा मामला खुलेगा। डीसीपी नगर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है। धोखाधड़ी हुई है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





कल से नहीं खुलेगा ऑफिस

कंपनी मालिक सैय्यद ने कंपनी के सेल्स टीम नामक ग्रुप में रविवार रात को पौने दस बजे मेसेज किया कि कल से ऑफिस नहीं खुलेगा। बाकी जिसके भी रुपये हैं वो छह महीने में सबको को मिल जाएंगे। इसके बाद रात को करीब एक बजे मेसेज किया कि कल ऑफिस खुलेगा। विशाल जी सभी परेशानी को देखेंगे और विशाल जो भी निर्णय लेंगे उसका पालन करेंगे।




ढाई बजे एचआर पूजा ने ग्रुप पर डाला इस्तीफा

सैय्यद के मेसेज के बाद एचआर पूजा ने ग्रुप में इस्तीफा देने की बात लिखी। पूजा ने मेसेज किया कि वह कल से ऑफिस नहीं आएंगी। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है और सर को इसकी जानकारी दे दी है इसलिए कोई भी उनसे किसी भी कारण से संपर्क न करे। वह अब ऑफिस का हिस्सा नहीं हैं। पुलिस का कहना है इन मेसेज की सत्यता की भी जांच की जा रही है।





कंपनी के कर्मी भी पुलिस के पास पहुंचे

जानकारी मिली कि कंपनी में काम करने वाले कई लोग पुलिस के पास पहुंचे कि उनका वेतन कई महीने से नहीं मिला है। कई महीनों से उनका वेतन अगले महीने देने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed