फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Only BJP Vijayanagar police cordon

भाजपाइयों ने अब विजयनगर थाना घेरा

Wed, 13 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 13 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Only BJP Vijayanagar police cordon
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा का थाना घेरने का अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में विजयनगर थाने का घेराव किया गया।
विज्ञापन


बाद में प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भेजा। इसमें प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की गई है। महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान अराजकता, लूट, हत्या, रेप की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है।
विज्ञापन


यूपी में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। आम आदमी की सुनवाई तक थानों में नहीं हो पा रही है। गुंडागर्दी ऐसी है कि व्यापारी और उद्यमी डर के साये में गाजियाबाद में व्यापार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के चलते ही विगत कुछ वर्षों के दौरान ही कई बडे़ औद्योगिक प्रतिष्ठान यहां से अपनी इकाइयां बंद करके जा चुके हैं। इन सभी के बावजूद प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।

भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि जिस प्रदेश में सुरक्षा की गारंटी नहीं होती, वहां विकास की भी कोई गारंटी नहीं है। इसी के चलते भाजपा मांग करती है कि यूपी में सपा सरकार को बर्खास्त किया जाए और राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

इस अवसर पर विजय मोहन, अशोक गोयल, अतुल गर्ग, मानसिंह गोस्वामी, राजीव अग्रवाल, राजेश त्यागी, पवन गोयल, पीतांबर पाल, बिमला रावत, अर्चना सिंह आदि मौजूद रहे।


भाजपाइयों का प्रदर्शन
 प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को भाजपाइयों ने भोजपुर थाने के सामने धरना दिया। भाजपाइयों ने लूट, हत्या और डकैती के चलते प्रदेश में गुंडाराज और दहशत का माहौल होने की बात कही। साथ ही पुलिस कर्मियों पर वाहन चेकिंग के नाम पर रोककर उनसे वसूली करने का आरोप भी लगाया।

धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बसंत त्यागी और संचालन प्रो. अजित सिंह ने किया। आंदोलन के जिला प्रभारी डा. पवन सिंहल ने कहा कि सपा सरकार के साढ़े चार साल में प्रदेश का विकास रुका है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार के आने से ही प्रदेश के हालात बदलेंगे। भाजपा नेता सत्येेंद्र त्यागी ने विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को जीतने का आह्वान किया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डा. मंजू शिवाच ने प्रदेश में भाजपा सरकार लाने के लिए महिलाओं से आह्वान किया।


इस मौके पर नगर अध्यक्ष नवीन जायसवाल, अमित चौधरी, सतेंद्र शर्मा, देवेंद्र चौधरी, दिनेश सिंहल, अशोक महेश्वरी, पुष्पेंद्र रावत, नरेंद्र सिंह सिसौदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed