{"_id":"65de53f5dc568f398a064ef1","slug":"one-suffered-serious-injury-to-his-hand-and-another-to-his-ear-in-the-blast-of-sulfur-potash-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1010-106822-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गंधक पोटाश के धमाके में एक के हाथ, दूसरे के कान पर गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गंधक पोटाश के धमाके में एक के हाथ, दूसरे के कान पर गंभीर चोट
विज्ञापन
- कंचन पार्क कॉलोनी में गंधक पोटाश कूटने के दौरान धमाके में दो किशोर घायल हुए थे
- पुलिस ने एक घायल किशोर के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। कंचन पार्क कॉलोनी में इमामदस्ता में गंधक पोटाश को कूटने के दौरान धमाके में घायल हुए दो किशोरों के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज ने एक घायल के पिता सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना में घायल हुए दोनों किशोरों का इलाज चल रहा है।
एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि धमाके के मामले में चौकी इंचार्ज ने एक तहरीर थाने पर दी है, जिसमें उसने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कंचन पार्क कॉलोनी में धमाका हुआ है। धमाके की सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि सलीम के मकान के बाहर उसका बेटा रहीम इमामदस्ता में गंधक पोटाश कूट रहा था। इस दौरान धमाका हो गया। इस धमाके में सलीम के बेटा रहीम (14) और उसका दोस्त अयान (12) घायल हुए थे। इस मामले में सलीम के खिलाफ धारा 338 में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, परिजनों ने बताया कि इस घटना में रहीम के हाथ को आगे से काटना पड़ा और अयान के कान पर ज्यादा चोट है। दोनों का इलाज चल रहा है।