{"_id":"662d11b058d6453b5c020fa0","slug":"one-person-died-in-firing-outside-the-house-in-muradnagar-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Crime: दोस्त को मारी गोली, दूसरा युवक हुआ घायल; आरोपी खुद लेकर पहुंचा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Crime: दोस्त को मारी गोली, दूसरा युवक हुआ घायल; आरोपी खुद लेकर पहुंचा अस्पताल
Sat, 27 Apr 2024 08:27 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 27 Apr 2024 08:27 PM IST
सार
गाजियाबाद के मुरादनगर में गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां एक मोहल्ले में एक शख्स फायरिंग करने लगा। फायरिंग के दौरान दूसरा शख्स घायल हो गया।
विज्ञापन
मुरादनगर में चली गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कार्पियों कार सवार युवक ने 2.50 लाख रुपए के लेनदेन मामले में कोल्ड ड्रिक्स पी रहे अपने दोस्त पर गोली बरसा दी, दुकान पर खड़े एक युवक के सिर में गोली लग गई। गाजियाबाद के निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मलिकनगर कॉलोनी निवासी दानिश ने अपने दोस्त नावेद से मेरठ निवासी अपने जानकार को कुछ समय पहले 2.50 लाख रुपये उधार दिलाये थे। आरोप है कि तय समय के बाद भी मेरठ निवासी युवक पैसे नहीं लौटा रहा था, नावेद ने कई बार दानिश से पैसों का तकादा भी किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका है।
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब छह बजे दानिश अपने दोस्त जावेद(30)व तीन चार अन्य के साथ कॉलोनी में दुकान पर खड़ा होकर कोल्ड ड्रिक्स पी रहा था। इसी बीच स्कार्पियों से नावेद वहां आया। बताया गया है कि नावेद ने कार से उतरते ही दानिश को पर कई राउंड फायरिंग कर दी। दानिश ने किसी तरह अपनी जान बचा ली, गोली पास में खड़े जावेद के सिर में जा लगी।
विज्ञापन
अचानक फायरिंग से कॉलोनी में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया गया है कि गोली लगने के बाद नावेद ने गोली लगने से घायल जावेद को उठाया और गाड़ी में डालकर अस्पताल में भर्ती कराया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक पुलिस व परिजन घायल जावेद का पता लगाने में ही लगे रहे है कि वह किसी अस्पताल में भर्ती है।
गाजियाबाद के प्राइवेट अस्पताल में जावेद को भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और वारदात की जांच शुरू की। कार्यवाहक एसीपी अजित कुमार सिंह का कहना है कि 2.50 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में गोली चलने की बात सामने आई है। नावेद ने दानिश पर फायर की, लेकिन गोली जावेद को लग गई। आरोपी नावेज को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। गाजियाबाद के निजी अस्पताल में जावेद को भर्ती कराया गया है।