फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One of the two brothers who went to bathe in Gangnahar drowned

Ghaziabad News: गंगनहर में नहाने गए दो भाइयों में से एक डूबा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
One of the two brothers who went to bathe in Gangnahar drowned
मसूरी। गंगनहर में नहाने पहुंचे दो सगे भाइयों में से एक भाई डूब गया। तेज बहाव के कारण दूसरा भी बहने लगा था, लेकिन उसने किसी तरह किनारे पर पहुंचकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। अब एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश करेगी। विजयनगर सेक्टर-12 निवासी संदीप (22) और प्रदीप (20) शनिवार दोपहर में मसूरी स्थित गंगनहर में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव के साथ बहने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रदीप हाथ-पैर चलाते हुए किसी तरह किनारे पर लग गया, जबकि संदीप तेज बहाव व गहरे पानी में डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से संदीप की तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक वह नहीं मिला। पुलिस ने एनडीआरफ टीम को पत्र लिखकर मदद मांगी है। अब रविवार को फिर से गंगनहर में संदीप की तलाश की जाएगी। संदीप की बहन दीक्षा ने बताया कि दोनों भाई घर से किसी काम के लिए निकले थे अगर गंगनहर में जाने का कहते तो उन्हें आने नहीं देते। संदीप नोएडा की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन



हर साल कई युवक गवां देते हैं जान
मसूरी स्थित गंगनहर में नहाने के लिए सैकड़ों युवक रोजाना दूर-दूर से यहां आते हैं। अधिकांश युवक गंगनहर किनारे आकर बीयर या शराब का भी सेवन करते हैं। शराब के नशे में नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में चले जाते हैं और फिर खुद को बचा नहीं पाते हैं। पुलिस अक्सर यहां आकर नहाने आने वाले लोगों को समझाती रहती है, मगर पुलिस के लौटते ही फिर वही करने लगते हैं।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed