फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One of the gang members who stole luxury cars arrested

Ghaziabad News: लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह का एक शातिर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
One of the gang members who stole luxury cars arrested
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच ने कार चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की कार बरामद की है। आरोपी का एक साथी फरार हैं, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। एसीपी अजीत कुमार ने बताया कि चोरी की कार गाजियाबाद में हाेने की सूचना मिली। क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई। कार सहित आरोपी को बस अड्डे के पास से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आमिर निवासी ओखला दिल्ली बताया। आरोपी ने बताया कि कार को उसने अपने साथी नुरूल निवासी इंदिरापुरम के साथ मिलकर 2017 में इंदिरापुरम से चोरी किया था। दोनों ने मिलकर कार का चेसिस नंबर बदल दिया। कार पर फर्जी नंबर प्लेट भी आरोपियों ने लगाई थी। आरोपी के फरार साथी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। कार को सीज कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार चोरी सहित धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed