{"_id":"672f0a8d143ff9f40605e481","slug":"one-dead-and-two-injured-in-collision-between-high-speed-truck-and-car-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Accident: तेज रफ्तार का कहर... ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत, एक शख्स की हुई मौत और दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Accident: तेज रफ्तार का कहर... ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत, एक शख्स की हुई मौत और दो घायल
Sat, 09 Nov 2024 12:39 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:39 PM IST
सार
जनपद बागपत के बिचौलपुरा थाना सिंघावली अहीर में आरिफ (29) परिवार के साथ रहते थे। वह शुक्रवार रात करीब 12 बजे अपने दो साथियों रविंदर और सादिक निवासी बागपत के साथ लोनी की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
Ghaziabad Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। इस घटना में कार सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के दो साथी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
जनपद बागपत के बिचौलपुरा थाना सिंघावली अहीर में आरिफ (29) परिवार के साथ रहते थे। वह शुक्रवार रात करीब 12 बजे अपने दो साथियों रविंदर और सादिक निवासी बागपत के साथ लोनी की तरफ आ रहे थे। ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव के पास पहुंचते ही उनकी कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना में कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कार सवार तीनों घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टर ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। रविंदर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सादिक को ट्रीटमेंट के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।