फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One arrested in case of assault on advocate

Ghaziabad News: अधिवक्ता से मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
One arrested in case of assault on advocate
साहिबाबाद। टीला मोड़ थानाक्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी अधिवक्ता कपिल चंदेला से मारपीट के मामले में नामजद एक आरोपी अनिल कसाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 30 फुटा रोड स्थित गुर्जर चौक के पास भवन निर्माण सामग्री विक्रेता अनिल के कार्यालय पर अधिवक्ता कपिल चंदेला की कहासुनी हो गई थी। बर्थडे पार्टी में कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने अधिवक्ता के घर पहुंचकर उनसे मारपीट की। साथ ही फायरिंग करने की बात भी सामने आई। मामले में पुलिस ने अनिल कसाना और नितिन शकलपुरा और करीब 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसीपी ने बताया कि आरोपी अनिल कसाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उनकी और नितिन कसाना की कपिल चंदेला से पुरानी रंजिश है। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि अनिल के खिलाफ लोनी थाने में मारपीट और बागपत के खेकड़ा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed