{"_id":"64c175bbf658c22d86042fd6","slug":"one-and-a-half-to-two-feet-water-level-dropped-in-karhera-on-the-second-day-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1005-1001-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: करहेड़ा में दूसरे दिन गिरा डेढ़ से दो फुट जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: करहेड़ा में दूसरे दिन गिरा डेढ़ से दो फुट जलस्तर
विज्ञापन
साहिबाबाद। करहेड़ा और सिटी फारेस्ट इलाके में बुधवार को एक से डेढ़ से दो फुट पानी घट गया हालांकि बाढ़ से लोगों को पूरी तरह से राहत नहीं मिली है। अभी भी शिव चौक से आगे चार पांच फुट पानी है। उधर, हिंडन बैराज पर 0.10 मीटर की कमी दर्ज की गई और प्रति सेकंड पानी प्राप्त होने के स्तर में भी एक हजार क्यूसेक की कमी आई। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से बुधवार को भी इलाके में नाव व ट्रैक्टर से गश्त कर राहत सामग्री बांटी गई।
आपदा नियंत्रण अधिकारी एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि हिंडन नदी के जलस्तर में बुधवार को एक से डेढ़ फुट की कमी आई। मेरठ में बलेनी गेज बुधवार को 0.70 मीटर की कमी रही थी। इस कारण जनपद में बुधवार को हिंडन का जलस्तर कुछ उतरा। वहीं, एडीएम व एसडीएम सदर विनय सिंह टीम संग करहेड़ा, कान्हा उपवन, सिटी फारेस्ट इलाके में नाव से लोगों को खाने पीने की सामग्री का वितरण किया।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय सिंंह ने बताया कि बुधवार को बलेनी गेज पर हिंडन का जलस्तर 209.55 दर्ज किया गया जबकि हिंडन बैराज पर जलस्तर 201.15 रहा और बैराज पर अधिकतम प्रति सेकेंड 26 हजार क्यूसेक पानी प्राप्त हुआ। मंगलवार के मुकाबले बैराज पर जलस्तर में कमी रही।
विज्ञापन
गोशाला से निकल गया पानी
एडीएम ने बताया कि बुधवार को कान्हा उपवन की गोशाला से पानी पूरी तरह से निकल गया लेकिन अभी भी गोशाला के रास्ते और उसके आसपास चार पांच फुट पानी भरा हुआ है। नागद्वार और पृथ्वीराज गेट से शिवचौक तक पानी एक दो फुट है लेकिन शिवचौक से लेकर महादेव चौराहे के बीच में पानी का स्तर चार फुट से ज्यादा है। वहीं नागद्वार गेट के मुख्यद्वार पर बुधवार काे पानी भरा होने से जलभराव रहा।