फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On suspicion of theft, two brothers were stripped and beaten with belts, both missing, one accused arrested

Savagery in Sahibabad : चोरी के शक में भाइयों को निर्वस्त्र कर बेल्ट से बेदम पीटा, गुप्तांग में डाल दी बोतल, अब दोनों लापता

Sat, 04 Jun 2022 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 06:03 AM IST
सार

वीडियो में सात-आठ लोगों ने दोनों युवकों को निर्वस्त्र कर न केवल कमरे में बंद करने के बाद जमकर पीटा, बल्कि एक युवक के गुप्तांग में बोतल भी डाल दी। घटना के बाद से दोनों भाई लापता हैं। इस मामले में तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी भी 
की है।

विज्ञापन
On suspicion of theft, two brothers were stripped and beaten with belts, both missing, one accused arrested
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीला मोड़ थाना क्षेत्र के अली प्रेम गार्डन में दो युवकों को चोरी के शक में बुरी तरह पीटने के दौरान क्रूरता व हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपियों की गंदी हरकत का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


वीडियो में सात-आठ लोगों ने दोनों युवकों को निर्वस्त्र कर न केवल कमरे में बंद करने के बाद जमकर पीटा, बल्कि एक युवक के गुप्तांग में बोतल भी डाल दी। घटना के बाद से दोनों भाई लापता हैं। इस मामले में तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी भी 
विज्ञापन

की है।

बागपत में रहने वाले दो युवक पसौंडा के अली प्रेम गार्डन में एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करने वाले आसिफ के पास चालक का काम करते  थे। नौकरी छूटने के बाद दोनों गांव में ही किराए के कमरे में रहते थे। युवक के रिश्तेदार ने बताया कि 31 मई को आसिफ ने दोनों भाइयों को नौकरी देने के लिए बुलाया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों भाइयों के साथ क्रूरता व हैवानियत का वीडियो वायरल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में आसिफ, शकील, रिजवान और अन्य युवक दोनों भाइयों को एक कमरे में बंद कर निर्वस्त्र कर बेल्ट से बुरी तरह पीटते देखा गया। इस बीच कई बार उनका बेल्ट से गला घोंटकर मारने का भी प्रयास किया। वीडियो में दोनों भाई आरोपियों से माफी भी मांगते रहे लेकिन सभी लोग बारी-बारी से उनसे मारपीट करते नजर आ रहे हैं। यही नहीं, आरोपियों ने हैवानियत दिखाते हुए एक भाई के गुप्तांग में बोतल भी डाल दी जिसके बाद वह जोर से चीखता नजर आ रहा है।


तीन नामजद समेत सात के खिलाफ मुकदमा
युवक के भाई ने मामले में मुख्य आरोपी शकील, रिजवान और आसिफ को नामजद कराकर कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया है। इनमें हत्या का प्रयास और हिंसा व उपद्रव करने की धारा शामिल है। सीओ साहिबाबाद अंशु जैन का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई की गई है। मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश जारी है। आरोपी ने चोरी के शक में घटना करने की बात कबूली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed