{"_id":"6a6127f5fc07d0bdcf09db88","slug":"olunteers-will-manage-the-arrangements-for-the-kanwar-yatra-at-mohan-nagar-intersection-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-21719-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मोहन नगर चौराहे पर 300 वालंटियर्स संभालेंगे कांवड़ यात्रा की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मोहन नगर चौराहे पर 300 वालंटियर्स संभालेंगे कांवड़ यात्रा की व्यवस्था
विज्ञापन
साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को सिविल डिफेंस के राजेंद्र नगर स्थित प्रभागीय कार्यालय में बैठक हुई। इसमें कांवड़ यात्रा के दौरान मोहन नगर चौराहे पर करीब 300 वालंटियर्स की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक एडीसी नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद नेम सिंह की अध्यक्षता में हुई। डिप्टी कंट्रोलर अनुराधा सिंह, चीफ वार्डन ललित जायसवाल के नेतृत्व और डिविजनल वार्डन एके जैन व एके ठाकुर की देखरेख में तैयारियों की समीक्षा की गई।
एडीसी नेम सिंह ने रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही आईसीओ और स्टाफ ऑफिसरों को अपनी देखरेख में सभी पोस्टों की भर्ती पूरी कराने को कहा।डिविजनल वार्डन एके ठाकुर ने बताया कि 7 से 11 अगस्त तक दो शिफ्टों में 100-100 वार्डनों की ड्यूटी मोहन नगर चौराहे पर लगाई जाएगी। इसके अलावा 50 वार्डनों को रिजर्व में रखा जाएगा, जिन्हें परिस्थितियों के अनुसार तैनात किया जाएगा। वहीं, 25 महिला वार्डन महिला कांवड़ियों को सुरक्षित आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगी। 25 वार्डन शिवभक्त कांवड़ियों की वेशभूषा में मोबाइल टीम के रूप में तैनात रहेंगी। घटना नियंत्रण अधिकारी नीतिश सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सिविल डिफेंस की ओर से मोहन नगर चौराहे पर शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी।
-- -- -