फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Old woman attacked due to old rivalry, case registered

Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में वृद्धा पर हमला, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Old woman attacked due to old rivalry, case registered
मोदीनगर। भोजपुर के पलौता गांव में पुरानी रंजिश के कारण दबंगों ने घर में घुसकर वृद्धा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव पलौता निवासी शेरू ने बताया कि गांव निवासी दबंग किसी बात को लेकर उनसे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि बीती शाम रवि और इंद्रेश ने उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने शेरू की मां बंत्तों देवी पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में बंत्तों देवी को गंभीर चोट आई। शोर के बाद ग्रामीणों की भीड़ को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रवि और इंद्रेश के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed