{"_id":"586fe86f4f1c1b3b3d1586da","slug":"officers-were-invited-to-v-v-pat-machine-number-of-people-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवी पैट मशीन से रूबरू हुए अफसर, अब जनता का नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीवी पैट मशीन से रूबरू हुए अफसर, अब जनता का नंबर
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन सभागार में डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को अधिकारियों के लिए वीवी पैट मशीन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डीएम निधि केसरवानी ने बताया कि मेरठ मंडल में केवल गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में ही वीवी पैट मशीन का प्रयोग किया जाएगा। यहां कुल 415 मतदेय स्थल हैं, जहां 565 वीवी पैट मशीनें लगाई जाएंगी हैं। इनमें से करीब 350 मशीनें गाजियाबाद पहुंच चुकी हैं।
बता दें कि पहली बार प्रयोग होने वाली इस मशीन से मतदाता को यह कन्फर्म हो जाएगा कि उसने ईवीएम का बटन दबाकर जिस उम्मीदवार को वोट दिया है, वह उसे ही मिला है। वोट डालने के साथ ही वीवी पैट मशीन से एक पर्ची निकलेगी, जिस पर वोट पाने वाले प्रत्याशी की जानकारी प्रिंट होगी।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चुनाव से पहले जगह-जगह इसका प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सात जनवरी को अकबरपुर बहरामपुर, डूंडाहेडा, बिहारीपुरा, कांशीराम आवास योजना प्रताप विहार, मिर्जापुर विजयनगर के प्राथमिक विद्यालयों में इस मशीन को प्रदर्शित किया जाएगा।
आठ जनवरी को कैला जनरल, इस्लामनगर, सिहानी गेट, डासना गेट और नासिरपुर स्थित प्राइमरी विद्यालयों में इस मशीन के प्रति मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करुणेश के साथ ही एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।