Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Offered lamps by lighting 1,111 diyas.

Ghaziabad News: 1111 दीप जलाकर किया दीपदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Offered lamps by lighting 1,111 diyas.
साहिबाबाद। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर टीएचए में देव दिवाली का पर्व धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों, पार्कों और आवासीय सोसायटियों में दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। वैशाली सेक्टर-3 ए स्थित वार्ड संख्या 76 के पिंक पार्क में 1111 दीप जलाकर दीपदान किया। वहीं, हवन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत शाम चार बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन से हुई। इसमें ठाकुर रामपाल और अल्का गुप्ता ने मुख्य यजमान के रूप में आहुतियां अर्पित कीं। इसके बाद शाम पांच बजे श्रद्धालुओं ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। भक्ति और मंत्रोच्चार से पार्क का वातावरण आध्यात्मिक हो गया। आयोजन का मुख्य आकर्षण शाम 5:40 बजे हुआ दीपदान उत्सव रहा। इसमें स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 501 से 1111 तक दीपक जलाकर पार्क को रोशनी से सजाया गया।
विज्ञापन

ॉकार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। यह आयोजन पिंक पार्क समिति, भारतीय योग संस्थान की ओर से किया गया। उधर, हिंडन नदी के नवनीत घाट पर हरनंदी जागृति अभियान समिति ने देव दीपावली महोत्सव आयोजित किया। शिप्रा रिवेरा मंदिर में प्रभात फेरी, पूर्णाहुति यज्ञ और सत्यनारायण कथा हुई। मंदिर परिसर में बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने दीपमाला सजाई। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और सोसाइटियों में भी दीपदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed