{"_id":"67ec4112a1642f9330030623","slug":"nutrition-rehabilitation-center-will-be-run-in-womens-hospital-itself-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-604091-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला अस्पताल में ही संचालित होगा पोषण पुनर्वास केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला अस्पताल में ही संचालित होगा पोषण पुनर्वास केंद्र
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला महिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) अब वहीं पर संचालित होगा। जिलाधिकारी ने अगले आदेश तक शिफ्ट करने पर रोक लगा दी है। अस्पताल में आठ वर्ष से दस बेड का एनआरसी संचालित हो रहा है। इसकी पुष्टि अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने की।
नवजात बच्चों को एक ही छत के नीचे उपचार मिल सके, इसलिए संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में चिकित्सीय सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाई (पीकू), न्यू बोर्न स्टेबिलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू) के अलावा एमएनसीयू, पीडियाट्रिक वार्ड भी संचालित किए जा रहे है। पीकू आईसीयू और नीकू आईसीयू वार्ड भी संचालित करने के लिए स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही दूसरे तल पर पीकू-नीकू के लिए वार्ड तैयार किए जा रहे है। इसी के तहत महिला अस्पताल में संचालित 10 बेड के एनआरसी को भी संयुक्त अस्पताल में शिफ्ट करने की योजना थी। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में इसका अनुमोदन भी किया गया था। लेकिन इस पर कोई विचार नहीं किया गया। हालांकि, अब इसके शिफ्ट होने पर पूर्ण विराम लग गया है।
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि एनआरसी पूर्व की तरह महिला अस्पताल में ही संचालित किया जाएगा। संयुक्त जिला अस्पताल में पीकू-नीकू वार्ड तैयार किए जा रहे हैं।