{"_id":"6aee325da7d5ebde82048d8b","slug":"no-ticket-no-seat-a-cramped-packed-journey-in-the-general-coach-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1017724-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: न टिकट मिला, न सीट... जनरल कोच में ठसाठस सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: न टिकट मिला, न सीट... जनरल कोच में ठसाठस सफर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिवाली और छठ पूजा नजदीक आते ही घर पहुंचने की जद्दोजहद तेज हो गई है। रिजर्व टिकट नहीं मिलने और तत्काल में भी सीट उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को सामान्य कोच में भीड़ के बीच सफर करना पड़ रहा है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को बिहार, झारखंड, बंगाल और पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। इन रूटों पर करीब 46 स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है, इसके बावजूद नियमित और स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों का दबाव कम नहीं हो रहा है।
शुक्रवार सुबह से ही स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई। हर दो से पांच मिनट के अंतराल पर एक ट्रेन स्टेशन पर पहुंचती रही, लेकिन इसके बावजूद प्लेटफॉर्म पर भीड़ बनी रही। प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर सबसे अधिक दबाव देखने को मिला। इन प्लेटफॉर्मों पर बिहार, झारखंड और पूर्वांचल समेत विभिन्न राज्यों को जोड़ने वाली ट्रेनें पहुंचती हैं। ऐसे में ट्रेन के आते ही यात्रियों की भीड़ सामान्य कोचों की ओर बढ़ने लगती है। रिजर्व टिकट के लिए यात्रियों को लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार पहुंच चुकी है, जबकि तत्काल कोटे में भी टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को स्टेशन पर पहुंची ट्रेनों के सामान्य कोचों में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति देखने को मिली। कई यात्री खिड़कियों के रास्ते कोच में चढ़ने की कोशिश करते नजर आए। परिवार और सामान के साथ पहुंचे यात्रियों को भी कोच में जगह बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच कई यात्रियों की ट्रेनें छूट भी गई।
बोले यात्री
पांच दिन पहले रिजर्व टिकट बुक कराने का प्रयास किया था, लेकिन सीट नहीं मिली। तत्काल कोटे में भी कोशिश की, मगर टिकट नहीं हो सका। अब सामान्य टिकट लेकर मऊ एक्सप्रेस का इंतजार कर रहा हूं। शाहगंज जाना है। - शीतला पांडेय
विज्ञापन
गाजियाबाद में नौकरी करता हूं और शाहगंज जाना है। स्टेशन पर काफी भीड़ है, हालांकि यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं भी की गई हैं। रिजर्व टिकट नहीं मिल सका, इसलिए अब सामान्य टिकट लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं। - एनसिक तिवारी
हापुड़ में नौकरी करता हूं और दिवाली पर घर समस्तीपुर जाना है। रिजर्व टिकट बुक कराने का प्रयास किया था, लेकिन कंफर्म नहीं हुआ। अब सामान्य टिकट लेकर जनरल कोच में ही सफर करना पड़ेगा। - धर्मवीर यादव
मधुबनी जाना है। रिजर्व टिकट बुक कराने का प्रयास किया था, लेकिन सीट नहीं मिली। अब सामान्य टिकट लेकर जनरल कोच में सफर करना होगा। - विशाल
कार पूलिंग पर भी त्योहार की मार, 97% तक बुकिंग
गाजियाबाद। ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिलने पर लोग कार पूलिंग कर घर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। दिवाली और छठ के दौरान इस विकल्प पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। गाजियाबाद से कई शहरों के लिए कारों की बुकिंग 80 से 97 प्रतिशत तक पहुंच गई है। गोरखपुर जाने वाली कारों में सबसे अधिक 97 प्रतिशत तक बुकिंग दर्ज की गई है। वहीं लखनऊ और प्रयागराज के लिए 91 प्रतिशत, वाराणसी के लिए 90 प्रतिशत और पटना, सिवान व मुजफ्फरपुर के लिए 88 प्रतिशत तक बुकिंग है। समस्तीपुर और मऊ के लिए भी कारों की बुकिंग 80 प्रतिशत तक पहुंच गई है। गोरखपुर जाने के लिए कार तलाश रहे सिद्धार्थ ने बताया कि वह गाजियाबाद में कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं। दिवाली पर घर जाने के लिए निकले हैं, लेकिन गाजियाबाद से कार मिलने में दिक्कत आ रही है।
रूटवार औसत किराया और बुकिंग
शहर
औसत किराया
बुकिंग
लखनऊ
1300 रुपये 91%
वाराणसी
2100 रुपये 90%
प्रयागराज
1600 रुपये 91%
गोरखपुर
2000 रुपये 97%
पटना, सिवान, मुजफ्फरपुर
2100-2600 रुपये 88%
समस्तीपुर
2800 रुपये 80%
मऊ
2100 रुपये 80%
नोट: कार पूलिंग एप पर उपलब्ध बुकिंग और औसत किराये के आंकड़े खबर लिखे जाने के समय लिए गए हैं।