फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No tension in the fun of the holidays

छुट्टियों की मस्ती में टेंशन नहीं

Fri, 22 Apr 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
No tension in the fun of the holidays
टूर - फोटो : अमर उजाला
अगर आप गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थल या हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो फिर ट्रेनों में सीटें फुल होने से यात्रा रद्द न करें। रोडवेज की लग्जरी एसी बसें आपकी यात्रा को सुहाना बनाएंगी। हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी, मसूरी, नैनीताल, लखनऊ, कानपुर के लिए इन एसी बसों में अभी भी सीटें बाकी हैं।
विज्ञापन


हालांकि ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने पर यात्रियों का इनकी ओर रुख करने से बसों में भी सीटें तेजी से बुक की जा रही हैं। फिलहाल आपको इन बसों में सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों में अब 120 दिन पहले ही रिजर्वेशन शुरू होने से लोगों ने छुट्टियों की प्लानिंग पहले ही कर ली है।

चार महीने पहले ही मई और जून के लिए ट्रेनों में सीटें बुक हो चुकी हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गाजियाबाद से होती हुई देहरादून, हरिद्वार, मूसरी, नैनीताल, काठगोदाम, जम्मू, मुंबई, जयपुर, केरल, शिमला, आगरा, कानपुर, लखनऊ, गया जाने वाली ट्रेनों में अब कंफर्म सीटें नहीं बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें वेटिंग लिस्ट 300 के पार पहुंच चुकी हैं। ज्यादा मारामारी एसी कोच में सीटें पाने के लिए हैं। वेटिंग लिस्ट ज्यादा लंबी होने के कारण अब लोगों को इनके कंफर्म होने की उम्मीद कम ही हैं। ऐसे में इन शहरों के लिए चलने वाली एसी बसों में भी सीटें पाने के लिए मारामारी मचने लगी हैं। हालांकि परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि अभी वोल्वो, जनरथ व अन्य एसी बसों में कुछ सीटें बाकी हैं।

रोडवेज लखनऊ और गोरखपुर रूट पर बढ़ाएगा बस
यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज ने बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है। सभी रूटों पर ऑन डिमांड बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। गोरखपुर और लखनऊ रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा बढ़ने से सबसे पहले इन्हीं दो रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

साहिबाबाद डिपो के एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि इनके अलावा जिस वक्त भी किसी रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी उसी रूट पर ऑन डिमांड अतिरिक्त बस चलाई जाएंगी। यात्रियों को अधिक देर तक बस का इंतजार नहीं करना होगा।  उन्होंने बताया कि डिपो पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है।

आनलाइन भी दिखेंगी अतिरिक्त बसें
रूट पर जो भी अतिरिक्त बस चलेंगी उसके टिकट दो दिन पहले आनलाइन बुक कराए जा सकते है। ऐसे में यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए डिपो या बस स्टैंड पर नहीं जाना पड़ेगा।


रीजन में जल्द आएंगी नई एसी बसें
एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि गाजियाबाद रीजन में जल्द ही 7 जनरथ और 4 मल्टी एक्सल स्केनिया बसें मिलने वाली हैं। ऐसे में छुट्टियों के सीजन में यात्रियों की ज्यादा संख्या वाले रूटों पर इन बसों को भी उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed