{"_id":"6ac9506ce267b982c0040773","slug":"no-relief-even-after-repairs-power-cuts-have-added-to-the-trouble-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25183-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मरम्मत के बाद भी नहीं मिल रही राहत, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मरम्मत के बाद भी नहीं मिल रही राहत, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांसफार्मर से लेकर लाइन में मरम्मत के बावजूद टीएचए में घोषित-अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली व्यवस्था में सुधार और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं, बावजूद इसके उपभोक्ताओं को कटौती से राहत नहीं मिल पा रही है। मरम्मत के नाम पर कई इलाकों में तीन से चार घंटे तक शट डाउन लिया जा रहा है। वहीं, रात में अचानक बिजली गुल होने से लोगों की नींद खराब हो रही है।
इंदिरापुरम के न्याय खंड-एक में बृहस्पतिवार रात से ही बिजली कटौती शुरू हो गई। बिजली पांच-दस मिनट के अंतराल पर आती-जाती रही। इसके बाद शुक्रवार सुबह पांच बजे से करीब 6:30 बजे तक बिजली गुल रही। निवासी दुर्गेश कुमार ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से कई बार मरम्मत के लिए बिजली का शटडाउन लिया जाता है। इसके बावजूद भी अघोषित कटौती हो रही है। वहीं, वसुंधरा और वैशाली जैसे इलाकों में भी एक से दो घंटे तक बिजली गुल रहती है। टीला निवासी निवासी राजेश मावी का कहना है कि कई बार लाइन मरम्मत के लिए बिजली कटौती होती है, बावजूद इसके कोई सुधार नहीं है। वहीं, भोपुरा डिफेंस कॉलोनी निवासी कपिल राणा ने बताया कि रात में बिजली कटौती से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।
बिजली कटौती से राहत देने के लिए लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। उपभोक्ताओं को शटडाउन की जानकारी संदेश भेजकर दे दी जाती है, ताकि वे अपने जरूरी काम समय से निपटा सकें। — बृजेश कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम, जोन-तीन