{"_id":"6347499b626dc3065b56999f","slug":"no-one-is-ready-to-take-the-child-of-misdeed-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: दुष्कर्म पीड़िता के बच्चे को ले जाने के लिए कोई तैयार नहीं, अभी अस्पताल में रहना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: दुष्कर्म पीड़िता के बच्चे को ले जाने के लिए कोई तैयार नहीं, अभी अस्पताल में रहना होगा
Thu, 13 Oct 2022 04:41 AM IST
Jeet Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ/गाजियाबाद।
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ/गाजियाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 13 Oct 2022 04:41 AM IST
सार
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. वीडी पांडेय ने बताया कि बच्चे को पीड़िता के परिवार के सुपुर्द किया जा रहा था, लेकिन उन्होंने उसे ले जाने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की 12 साल की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के बच्चे को मेडिकल से कोई भी ले जाने को तैयार नहीं है। बच्चा स्वस्थ है, लेकिन न तो पुलिस उसे अपने साथ ले जा रही है और न ही पीड़िता का परिवार।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन चाहता है कि जब तक कोर्ट तय नहीं करता कि बच्चा कहां रहेगा, तब तक पीड़िता या फिर पुलिस उसे अपने साथ ले जाए या जब तक उसे कोई नहीं ले जाता, तब तक पीड़िता और पुलिस अस्पताल में ही रहे। यही वजह रही कि बुधवार को पीड़िता की डिस्चार्ज स्लिप बनने के बाद भी उसे छुट्टी नहीं मिल सकी। मेडिकल प्रबंधन नहीं चाहता है कि इस गंभीर मामले में कोई फजीहत हो, क्योंकि पहले भी यहां से बच्चे चोरी जैसे घटना हो चुकी हैं।
विज्ञापन
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. वीडी पांडेय ने बताया कि बच्चे को पीड़िता के परिवार के सुपुर्द किया जा रहा था, लेकिन उन्होंने उसे ले जाने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
वह सिर्फ पीड़िता को वहां से ले जाना चाह रहे हैं। वहीं, जब पुलिस से से उसे ले जाने के लिए कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया। पुलिस चाहती है कि बच्चा यहीं से सीधा कोर्ट में चला जाए और वहां तय हो कि बच्चा कहां जाएगा। ऐसे में मेडिकल प्रबंधन असमंजस में है।
मेडिकल प्रबंधन चाहता है कि जब तक बच्चा मेडिकल में भर्ती है तो वह पुलिस की निगरानी में रहे। ऐसा तभी हो सकता है, जब पीड़िता भी यहीं भर्ती रहे। लिहाजा अभी पीड़िता की छुट्टी नहीं की गई है।