फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nine years ago governments used to complicate problems, Modi government solved them: Surya

नौ साल पहले सरकारें समस्याओं को उलझाती थीं, मोदी सरकार ने समाधान करके दिखाया : सूर्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Nine years ago governments used to complicate problems, Modi government solved them: Surya
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा 2014 के पहले की सरकारें समस्याओं का समाधान करने की बजाय उन्हें टालने का काम करती थीं लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद ऐतिहासिक समाधान हुए, जो काम 60 साल में नहीं हुए वह काम मोदी सरकार ने नौ वर्षों में कर दिखाया। विश्व की पांच आर्थिक महाशक्तियों में भारत शामिल हो चुका है।
विज्ञापन

देश के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। शिक्षा, गरीब कल्याण, आवास, चिकित्सा, विज्ञान, जनकल्याण सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। गाजियाबाद में देश की पहली रैपिड रेल चलने को तैयार है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे आज पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए सुहाना सफर साबित हो रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को तेजस्वी सूर्या गाजियाबाद में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। नेहरूनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता उन्होंने शहर के डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी वर्ग को संबोधित किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 के पहले अखबारों में कोयला घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम घोटाला, टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला और बोफोर्स घोटाला सुर्खियां बनते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से भ्रष्टाचार और घोटालों पर रोक लग गई है। नौ साल पहले त्योहारों पर आतंकी हमला और बम धमाकों की खबर मिलती थी। देश की सीमा पर ढांचागत विकास ना के बराबर था। इन नौ सालों में देश की सीमाओं पर दुर्गम इलाकों में ढांचागत विकास तेजी से हुआ है, सड़कें बनाई जा रही हैं। आंतरिक सुरक्षा भी मजबूत हुई है।
देश में कल्चरल चेंज आया है। 500 साल पुराना विवाद मोदी सरकार के कार्यकाल में ही हल हुआ। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। राम मंदिर के निर्माण की बात सुनते ही पूरा हाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का काम मोदी सरकार ने किया। तेजस्वी ने कहा कि 2014 के पहले हमें कम्युनल बताया जाता था और विपक्षी अपने आप को सेक्युलर बताते थे। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव 10 महीने रह गए हैं। हमें अभी से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, सदर विधायक अतुल गर्ग, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, मेयर सुनीता दयाल, पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन डेढ़ा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मयंक गोयल, बागपत के जिला प्रभारी अशोक नागर समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।


यूपी गेट पर हुआ स्वागत

तेजस्वी सूर्या का काफिला करीब 11:15 बजे यूपी गेट से जिले में प्रवेश किया। यहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह धोबीघाट आरोपी पर पहुंचे। यहां उन्हें बताया गया कि यह रेलवे ओवर ब्रिज पिछले 50 साल से निर्माण के लिए प्रस्तावित था। इसे बनाने का काम मोदी सरकार में किया गया।




आरकेजीआईटी में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या करीब ढाई बजे आरकेजीआईटी कॉलेज पहुंचे यहां पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की और महा जनसंपर्क अभियान को तेज करने के लिए कहा।




वीके सिंह ने व्हाट्सएप को बताया दुष्प्रचार का माध्यम

गाजियाबाद। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मोदी सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों को बताने के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने व्हाट्सएप को दुष्प्रचार का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि पहले अखबारों की खबर को सही माना जाता था लेकिन अब व्हाट्सएप पर चलने वाले मेसेज को सही माना जा रहा है चाहे वह गलत ही क्यों न हो। भले ही उसे तोड़मरोड़ कर पोस्ट किया गया हो। टेक्नोलॉजी के युग में विशेष सतर्कता की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed