फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nine Year Old Girl kidnapped and murder encounter three hours after body found In Bulandshahr

UP: नौ साल की बच्ची का अपहरण कर मर्डर, दरिंदगी की भी आशंका; शव मिलने के तीन घंटे बाद ही मुठभेड़

Sun, 18 May 2025 12:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 May 2025 12:26 PM IST
विज्ञापन
Nine Year Old Girl kidnapped and murder encounter three hours after body found In Bulandshahr
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : संवाद
यूपी के बुलंदशहर जिले में नौ साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के साथ दरिंदगी की भी आशंका जताई गई है। पुलिस ने बच्ची का शव मिलने के तीन घंटे बाद ही मुठभेड़ के बाद आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अनूपशहर थाना इलाके में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची गत 16 मई की शाम से लापता थी। पुलिस ने 17 मई की दोपहर को परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तो एक फुटेज में किशोरी के परिजनों का परिचित युवक नरेश निवासी गांव गोठना थाना गिन्नौर जिला संभल बच्ची को बाइक पर ले जाता हुआ दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को देर रात करीब एक बजे बच्ची का शव गांव करनपुर के बाग के पास एक घेर में पड़ा मिला। पुलिस ने गंगापुल पर वाहन चेकिंग में आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 

पूछताछ में आरोपी ने बच्ची की हत्या की बात स्वीकार की है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात स्पष्ट होगी। बच्ची की मां ने बताया कि वह गिन्नौर तहसील के एक गांव के रहने वाले हैं। तीन चार माह पहले ही अनूपशहर आए थे। 

 

अहा रोड पर एक कालोनी में किराये पर रह रहे थे। मृतका की मां पुल पार गंगाघाट पर प्रसाद बेचने और पिता खेती करने का काम करते हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed