फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nine samples of agricultural pesticides were taken

कृषि कीटनाशकों के नौ नमूने लिए गए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Nine samples of agricultural pesticides were taken
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कृषि रक्षा विभाग ने बुधवार को कीटनाशक दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की। कीटनाशकों की गुणवत्ता परीक्षण के लिए दो दुकानों से शक के आधार पर नौ कीटनाशकों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट में नमूने फेल या अधोमानक आने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि कीटनाशक की गुणवत्ता परीक्षण के लिए मेरठ रोड इंडस्ट्री एरिया स्थित पीआई इंडस्ट्री गोदाम और एवर ग्रीन पेस्टिसाइड गोदाम पर छापेमारी की गई। पीआई इंडस्ट्री से चार और एवर ग्रीन पेस्टिसाइड गोदाम से पांच नमूने लिए गए हैं। इन नौ नमूनों को जांच के लिए कृषि निदेशालय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच में नमूने फेल होने या अधोमानक आने पर कीटनाशी अधिनियम के अंतर्गत आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएम से अनुमति लेने के बाद कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। यह भी बताया कि कीटनाशकों की जांच के लिए दुकानों पर छापेमारी जारी रहेगी इसके अलावा निर्धारित कीमत से अधिक मूल्य पर कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed