{"_id":"65d51454939846c9a50544a6","slug":"nine-month-old-innocent-died-after-being-crushed-by-a-pickup-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-314314-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नौ माह की मासूम की पिकअप से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नौ माह की मासूम की पिकअप से कुचलकर मौत
विज्ञापन
मसूरी। आकाशनगर में सोमवार शाम करीब साढ़े बजे घर के बाहर वाकर में खेल रही नौ माह की मासूम हर्षिता को पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। संकरी गली में जल्दी पिकअप निकालने के चक्कर में चालक ने वाहन को घर के बाहर के बने रैंप पर चढ़ा दिया जिससे हादसा हो गया। मामले में हर्षिता के पिता पप्पू नेे मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पप्पू ने बताया कि उनकी मां और पत्नी मोहल्ले में अन्य महिलाों के साथ खड़ी थीं। उनकी बेटी हर्षिता उर्फ चीकू वॉकर में थी और वह उनकी मां के पास ही खेल रही थी। आरोप है कि गली में एक वाहन खड़ा था। इस दौरान पिकअप आया और जगह नहीं होने पर भी वह रुका नहीं। न ही उसने दूसरे वाहन के मालिक को वहां से हटने के लिए कहा। वह पिकअप को बिल्कुल किनारे से रैंप पर चढ़ाकर आगे लेकर आया और इसी में वॉकर में खेल रही उनकी बेटी उसकी चपेट में आई। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।