फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nigerian man arrested along with his partner for cheating people through fake website

Ghaziabad News: फर्जी वेबसाइट से ठगी करने वाला नाइजीरियन साथी के साथ गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Nigerian man arrested along with his partner for cheating people through fake website
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।   - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर थाना पुलिस की टीम ने वसुंधरा निवासी सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी सूचित यादव से केमिकल आपूर्ति करने के नाम पर 89 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह नाइजीरिया से संचालित है। पकड़े गए दो ठगों में से एक नाइजीरियन है। दोनों ठगों ने कर्नाटक, बेंग्लूरु, महाराष्ट्र और राजस्थान के लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने की बात स्वीकार की है।

एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि यह गिरोह नाइजीरिया से संचालित है। यह गिरोह फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को केमिकल आपूर्ति, बिटकॉइन ट्रेडिंग और शादी की फर्जी वेबसाइट बनाकर मांग पूरा करने का भरोसा देकर ठगी करता है। यह गिरोह वसुंधरा निवासी सूचित यादव को फर्जी वेबसाइट के जरिए केमिकल आपूर्ति करने का आश्वासन देकर 89 लाख रुपये अलग-अलग 21 बैंक खातों में ट्रांसफर कराए।
विज्ञापन

पूछताछ में नाइजीरियन युवक ने अपना नाम चुकवुडी क्रिस्टोफर ओडुहा उर्फ सन्नी (44) निवासी ओनोकोया लेन पापा-अजाओ, मुशीन रिपब्लिक ऑफ नाइजीरिया हाल निवासी चाणक्य पैलेस रानी बाग न्यू दिल्ली बताया। जबकि पकड़ा गया उसका साथी आसपास के जनपदों के लोगों को 12 हजार रुपये प्रति एंट्री का लालच देकर चुकवुडी क्रिस्टोफर ओडुहा को बैंक खाते उपलब्ध कराता था। उसने अपना नाम गौरव कुमार (41) निवासी सन-2 मिगसन रूफ राजनगर एक्सटेंशन नंदग्राम और मूल निवासी अष्टभुजी चौक रामपुर कालोनी जिला भभुआ बिहार बताया है। दोनों से दो मोबाइल एक एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच राज्यों के लोगों से कर चुके हैं ठगी
एडीसीपी अपराध ने बताया कि गिरोह का संचालन नाइजीरिया से होता है। फर्जी वेबसाइट बनाने वाले सरगना का नाम केपेसिटी हुमन हेयर है। 2022 में केपेसिटी हुमन हेयर दिल्ली आया और उनकी मुलाकात चुकवुडी क्रिस्टोफर ओडुआ उर्फ सन्नी से हुई। सन्नी इस दौरान दिल्ली में कपड़े का व्यापार करता था और काफी नुकसान हो चुका था। केपेसिटी ने ओडुओ को बैंक खाते उपलब्ध कराने की एवज में कमीशन तय किया।

ओडुओ और गौरव बैंक से रुपये निकालकर नाइजीरिया के बैंक खातों में ट्रांसफर करते थे। इस गिरोह ने कर्नाटक के हेब्बल मैसूर सिटी कर्नाटक निवासी दिव्या रानी के शादी का झांसा देकर 1.20 लाख रुपये, महादेवुपरा कर्नाटक निवासी पायल खत्री से 2.33 लाख रुपये की ठगी की। इसके साथ ही फर्जी मैटरीमोनियल वेबसाइट के जरिए महाराष्ट्र के पिंपरी चिनेवाड़ निवासी केदार मोहिरे से 4.39 लाख रुपये, राजस्थान के बंदकी दौसा निवासी पंकज व्यास से 10 हजार रुपये, महाराष्ट्र के उमरगा उस्मानाबाद निवासी अभय खरोसेकर को शादी का झांसा देकर 3.37 लाख रुपये की ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed