{"_id":"6ac93d73efa56f44e10c8538","slug":"nhm-employees-have-warned-of-a-march-to-lucknow-on-october-12-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-996727-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एनएचएम कर्मियों ने 12 अक्तूबर को लखनऊ कूच करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एनएचएम कर्मियों ने 12 अक्तूबर को लखनऊ कूच करने की दी चेतावनी
विज्ञापन
गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। सीएमओ कार्यालय पर धरना दे रहे चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो 12 अक्तूबर को सभी संविदाकर्मी लखनऊ कूच करेंगे।
आंदोलन के कारण जिले में एनएचएम से संचालित कई कार्यक्रम प्रभावित रहे और सभी आरोग्य मंदिरों में भी चिकित्सा सेवाएं बंद रहीं। शुक्रवार को भी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लैब व राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़े कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरने में भाग लिया। आंदोलन से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में टीकाकरण व अन्य चिकित्सा सुविधा को लेकर मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संघ की जिला अध्यक्ष हिमानी कौशिक और जिला महामंत्री डॉ. चेतन वर्मा ने बताया कि जायज मांगों पर भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जो स्वास्थ्यकर्मी आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं उनको ही इसकी सुविधा नहीं मिल रही है। डीए, ईपीएफ, एचआरए, ग्रेच्युटी, अनुकंपा नियुक्ति आउटसोर्सिंग कर्मियों का समायोजन और 25 प्रतिशत कोटा जैसी सहित अन्य मांगें शामिल हैं। हिमानी कौशिक ने कहा कि अगर सरकार मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो कर्मचारी विवश होकर 12 अक्तूबर को लखनऊ कूच करेंगे। लखनऊ में प्रदेश स्तरीय शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा।