{"_id":"666a2231edf2c09c310ba2e4","slug":"newly-married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-109518-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान पति छत पर सो रहा था। सुबह उठने पर घटना का पता चला।
थाना भोजपुर के अतरौली गांव में रहने वाली दीपिका (19) की शादी करीब 10 माह पूर्व टीला मोड़ के श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले गगन के साथ हुई थी। गगन सिलाई का काम करते हैं। गगन के पिता मजदूरी करते हैं। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दीपिका ने फंदा लगा लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि गगन और दीपिका मंगलवार रात छत पर सोने के लिए गए थे। देर रात दीपिका गर्मी लगने की बात कह कर नीचे आ गई थी। बुधवार सुबह गगन नीचे आए तो देखा कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा, तो उनकी पत्नी का शव फंदे से लटा हुआ था। एसीपी ने बताया कि कुछ समय पूर्व दीपिका के भाई की मौत हो गई थी। भाई की मौत होने पर दीपिका सदमे में चली गई थी। एसीपी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।