फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Newly elected Nagar Panchayat presidents and councilors took oath

Ghaziabad News: नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्षों और सभासदों ने ली शपथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Newly elected Nagar Panchayat presidents and councilors took oath
मोदीनगर। तहसील क्षेत्र की तीनों नगर पंचायत फरीदनगर, निवाड़ी और पतला में शुक्रवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत फरीदनगर कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर चंद्रेश कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा रेशमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सभासदों को भी शपथ दिलाई गई। जिलाबदर होने के कारण अध्यक्ष के पति शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। निवाड़ी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में उपजिलाधिकारी मोदीनगर संतोष राय ने अध्यक्ष अनिल त्यागी को शपथ दिलाई। शपथ समारोह में स्थानीय भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवाच भी मौजूद रही। उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। निवाड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अनिल त्यागी सपा के टिकट पर चुन कर आए हैं। नगर पंचायत पतला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने अध्यक्षा रीता सिंह व सभासदों को शपथ दिलाई। रीता सिंह रालोद के टिकट पर चुनाव जीत कर आई हैं। इस दौरान रालोद नेता योगेंद्र पतला, वरिष्ठ नेता रणवीर दहिया और बिट्टू खंजरपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed