फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Newborn dies after delivery, family members create ruckus

Ghaziabad News: प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies after delivery, family members create ruckus
मोदीनगर। फरीदनगर रोड स्थित जीवन ज्योति मेडिकेयर सेंटर पर प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंची और मोबाइल पर ही स्टाफ को दिशा निर्देश दे प्रसव करा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन

भोजपुर के गांव अतरौली निवासी अमित कुमार अपनी गर्भवती पत्नी कविता को सोमवार दोपहर चेकअप कराने के लिए भोजपुर के जीवन ज्योति मेडिकेयर सेंटर लाए। वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रसव पीड़ा की बात कहकर कविता को भर्ती कर लिया। स्वास्थ्यकर्मी सोमवार रात करीब 11 बजे कविता को लेबर कक्ष में ले गए। आरोप है कि इस दौरान वहां चिकित्सक मौजूद नहीं थी। कविता से दर्द से कराहती रही। आरोप है कि कई बार कॉल करने के बावजूद चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंची और स्वास्थ्यकर्मियों को मोबाइल पर भी दिशा निर्देश देती रहीं। रात लगभग 12.30 बजे कविता ने पुत्री को जन्म दिया। अमित ने बताया कि जन्म के बाद बच्ची रोई नहीं। पूछने पर स्टाफ ने मां-बेटी को स्वस्थ बताया। अमित को कुछ शक हुआ तो उसने बच्ची से मिलने की बात कही। इस पर वहां मौजूद स्टाफ ने बच्ची की धड़कन कम बताई और उसे हापुड़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अमित बच्ची को हापुड़ लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना के बाद मंगलवार सुबह परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर जीवन ज्योति मेडिकेयर सेंटर पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। परिजन चिकित्सक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। घंटों तक हंगामा चलता रहा। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल बिना मानकों के संचालित किया जा रहा है। चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के कारण बच्ची की मौत हुई है। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत कराया। पक्ष जानने के लिए अस्पताल के संचालक को कॉल की तो उन्होंने रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव अतरौली निवासी अमित कुमार ने भोजपुर के जीवन ज्योति मेडिकेयर सेंटर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नवजात की मौत की सूचना दी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है।

ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर

नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- डाॅ. चरण सिंह, एसीएमओ

अंबाला छावनी के सावन विहार में बंद पड़ी पीओएस मशीन के बारे के बारे में जानकारी देते डिपू संचालक

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed